फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   It is wrong to make the mosque a political arena: Maulana Shahabuddin

मस्जिद को सियासी अखाड़ा बनाया जाना गलत : मौलाना शहाबुद्दीन

Thu, 24 Jul 2025 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
It is wrong to make the mosque a political arena: Maulana Shahabuddin
बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा है कि नई दिल्ली की पार्लियामेंट स्ट्रीट स्थित मस्जिद में समाजवादी पार्टी की बैठक करना गलत बात है। एक तरह से मस्जिद को सियासी अखाड़ा बनाया गया। ये मस्जिद की पवित्रता और गरिमा के खिलाफ है। मस्जिद में राजनीतिक बाते, बैठकें या भाषण मुस्लिम कौम बर्दाश्त नही कर सकती।
विज्ञापन

मौलाना शहाबुद्दीन ने अपने बयान में कहा कि मस्जिदें खुदा की इबादत करने की जगह है और मस्जिद का इस्लाम में महत्वपूर्ण स्थान है। मुसलमानों पर फर्ज की गई नमाज पांच वक्त मस्जिद में ही पढ़ने के लिए जाता है, जब बंदा (व्यक्ति) मस्जिद पहुंचता है तो दुनिया के तमाम झमेलों से दूर होकर खुदा कि इबादत में व्यस्त हो जाता है।
विज्ञापन

मौलाना ने कहा कि पार्लियामेंट स्ट्रीट नई दिल्ली की मस्जिद के इमाम रामपुर के सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी की बैठक करके बहुत बड़े पाप का काम किया है, शरीयत की नजर में ये मुजरिम है। उन्होंने मस्जिद कमेटी के लोगों से मांग की है कि मोहिबुल्लाह नदवी को मस्जिद कि इमामत से हटाया जाए। साथ ही नदवी इस जुर्म पर मुस्लिम कौम से माफी मांगे, वरना बड़े स्तर पर नदबी के खिलाफ मस्जिद की तौहीन करने पर मोर्चा खोला जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed