फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   It is not the job of the Ulama to tell who to vote for.

बरेली चुनावः वोट किसे दें, यह बताना उलमा का काम नहीं

Tue, 15 Feb 2022 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
It is not the job of the Ulama to tell who to vote for.
बरेली। मुस्लिम मतदाताओं पर इस बार किसी उलमा या कथित रहनुमाओं की अपील का असर नहीं दिखा। पोलिंग बूथों पर कतारों में खड़े कई मुस्लिम मतदाताओं ने कहा कि वे अपने दिल की आवाज पर मतदान करेंगे। यह बताना उलमा का काम नहीं है कि वे किसे वोट दें।
विज्ञापन

मुस्लिम मतदाताओं ने नाम न छापने की गुजारिश के साथ स्वीकार किया कि वे पहले उलमा के कहने पर वोट देते रहे हैं लेकिन अब मुस्लिमों की यह मानसिकता बदलने लगी है। आम मुसलमान भी यह मानने लगा है कि उलमा का मान-सम्मान अपनी जगह है। मजहबी कामों में उनकी हिदायत मंजूर है लेकिन सियासी मामलों में उन्हें अपनी राय थोपने का कोई हक नहीं है। मुसलमान अब खुद समझने लगा है कि उसके लिए क्या ठीक है और क्या नहीं।
विज्ञापन

कुछ मतदाताओं ने कहा कि अगर किसी उलमा को राजनीति करनी है तो खुलकर करें। पर्दे के पीछे से की गई अपीलों पर मतदान करने से आज तक मुसलमानों का भला नहीं हो पाया। उनके वोटों का बंटवारा अलग हो जाता है। उन्होंने कहा कि उनका किसी पार्टी से बैर भी नहीं है, मगर इतना जरूर चाहते हैं कि ऐसी सरकार आए जो सबको साथ लेकर चले। देश-प्रदेश का विकास हो, सबके हाथ में काम हो और महंगाई पर लगाम रहे। शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधाएं भी सुधरनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed