फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   It begins to allow Majesty Ramlila

यहां रानी साहिबा की अनुमति से शुरू होती है रामलीला

Wed, 12 Oct 2016 12:48 AM IST
बरेली, ब्यूरो
बरेली, ब्यूरो Updated Wed, 12 Oct 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
चौधरी तालाब में 449 साल से हो रही रामलीला का गौरवशाली इतिहास है। इसकी शुरुआत कराने वाली रानी महालक्ष्मीबाई (रानी साहिबा) अब भले नहीं हैं लेकिन उनके समक्ष शीश झुकाकर रामलीला का मंचन करने की परंपरा आज भी निभाई जा रही है। फर्क सिर्फ इतना है कि तब कलाकार रानी साहिबा के सामने शीश झ़ुकाते थे लेकिन आज उनके नाम के फाटक पर शीश झुकाने के बाद ही मंचन को जाते हैं।
विज्ञापन

 रानी साहिबा लखना स्टेट की महारानी हुआ करती थीं। तब लखना स्टेट बरेली से लेकर इटावा तक था। बरेली के 125 गांव इस स्टेट की सल्तनत में हुआ करते थे। शहर के साहूकारा-किला इलाके में चौधरी मोहल्ला में रानी साहब का भव्य महल हुआ करता था। यहां तक जाने के लिए फाटक आज भी है। इसे आज भी रानी साहिबा के फाटक के रूप में जाना जाता है। रामलीला कमेटी से जुड़े शांतनु रोहतगी बताते हैं कि रानी साहिबा जब तक जीवित रहीं, तब तक रामलीला के कलाकार मंचन को जाने से पहले उनसे अनुमति लेते थे और उनके समक्ष शीश झुकाकर रामलीला मंच पर पहुंचने थे। मंचन के बाद लौटकर रानी साहिबा का अभिवादन करने के बाद ही घर को जाते थे। रानी साहिबा के निधन के बाद तब रामलीला के कलाकारों ने मंचन से पहले रानी साहब के फाटक पर शीश झुकाने के बाद ही मंचन शुरू करने का सिलसिला शुरू कर दिया। यह एक तरह से रामलीला के संस्थापक के रूप में रानी साहिबा से मंचन की प्रतीकात्मक अनुमति जैसा था। इसके बाद से लगातार हर साल यह परंपरा निभाई जा रही है। आज भी हर दिन रामलीला के मंचन की शुरुआत करने से पहले राम, लक्ष्मण और सीता के स्वरूप फाटक पर पहुंचते हैं। पूजा भी करते हैं और इसके बाद रामलीला स्थल आ जाते हैं। रामलीला के समापन के बाद भी फाटक पर जाकर सिर झुकाते हैं। रोहतगी ने बताया कि रामलीला हार्टमैन कालेज के मैदान में चल रही है और अब चूंकि रानी साहिबा के फाटक और लीला स्थल के बीच चौधरी तालाब क्रासिंग बंद हो चुकी है इसलिए क्रासिंग का पुल पार करके कलाकारों को फाटक और रामलीला स्थल तक आना-जाना पड़ता है। ऐसे में उनको टेंपो की व्यवस्था की गई है। जबकि पिछले साल तक पैदल ही कलाकार आते-जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed