{"_id":"572e51ed4f1c1ba2125cd2ea","slug":"islam-will-mnjre-ias-coaching","type":"story","status":"publish","title_hn":" मंजरे इस्लाम में देंगे आईएएस की कोचिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंजरे इस्लाम में देंगे आईएएस की कोचिंग
ब्ययूराो अमर उजाला बरेली
Updated Sun, 08 May 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरगाह आला हजरत स्थित मदरसा मंजरे इस्लाम मदरसे के छात्र अब दीनी शिक्षा तक सीमित न रह कर दुनिया की रफ्तार में खुद को शामिल करेंगे। उन्हें अब आईएएस और पीसीएस की कोचिंग भी दी जाएगी।
मंजरे इस्लाम एक दीनी और मजहबी शैक्षिक संस्था है। यहां पढ़ने वाले छात्र अब प्रइवेट परीक्षा देकर विवि से स्नातक व परास्नातक की डिग्री हासिल कर रहे हैं। मदरसे में अब इन्हें आईएएस और पीसीएस परीक्षा की कोचिंग देने की व्यवस्था हो रही है। मदरसा प्रबंधक मौलाना मोहम्मद सुब्हान रजा खां (सुब्हानी मियां) के हवाले से मंजरे इस्लाम के प्रवक्ता मुफ्ती मोहम्मद सलीम नूरी ने बताया कि आज के दौर की जरूरत को देखते हुए छात्रों को हर वह शिक्षा देने का प्रयास है जिसके बल पर मदरसे के छात्र दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकें।
उन्होंने बताया कि मदरसे के छात्रों यहां की शिक्षा के अलावा अलग से आधुनिक शिक्षा भी दिला रहे है। इसके बल पर प्रतिवर्ष हाई स्कूल, इंटर मीडिएट, स्नातक, परास्नातक तथा बीएड. आदि परीक्षा में सम्मिलित होकर डिग्री हासिल करते हैं। इसी तरह आईएएस व पीसीएस के लिए दरगाह प्रमुख ने कोचिंग का खर्च खुद उठाने की बात कही है। मुफ्ती सलीम नूरी ने बताया कि पत्रकारिता की अहमियत को दृष्टिगत रखते हुए तय किया गया है कि मदरसे के जो छात्र पत्रकारिता के क्षेत्र में जाने की ललक रखते हैं उन्हें पत्रकारिता का कोर्स भी कराया जाएगा।