फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Islam tells men jewelry weakens

कहता है इस्लाम- मर्दों को कमजोर बनाता है जेवर

Tue, 23 Feb 2016 02:17 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 23 Feb 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
बरेली। धातु वाली वस्तु हर एक के लिए इस्लाम में हराम है। वह औरत हो या मर्द। सोना और चांदी औरत के जेवर में जायज है। जबकि मर्द के लिए यह भी हराम है क्योंकि जेवर इंसान को कमजोर बनाता है।
विज्ञापन

मुस्लिम धार्मिक विद्वान बताते हैं कि अंगूठी में जो सूरत निकाली गई है वह इसलिए कि पहले बादशाह, अमीर आदि स्तर के लोग जिस निशान से दस्तावेजों पर मोहर का इस्तेमाल करते थे। इसका कोई नाजायज इस्तेमाल (दुरुपयोग) न कर ले, इसलिए उसे वह अंगूठी बनाकर पहनने लगे। इसका नतीजा यह हुआ कि देखा देखी लोग शौकिया इस्तेमाल करने लगे। इसलिए इसके पहनने का रिवाज हो गया है और लोग सोने व चांदी की अंगूठियां पहनने लगे।
विज्ञापन

... अब चूंकि मौजूदा दौर में वैसी मोहर की जरूरत नहीं है क्योंकि मोहर दस्तयाब (उपलब्ध) है। फिलहाल मर्द के अंगूठी पहनने का जो रिवाज है वह साढ़े चार माशा का है। उसकी वजह यह है कि अंगूठी में नक्श शामिल कर लेते हैं। अब अगर कोई जीनत (शृंगार) के लिए पहनेगा तो जायज नहीं। जीनत के लिए औरतें सोने चांदी के जेवर इस्तेमाल कर सकती हैं क्योंकि उसको जीनत के लिए जेवर पहनना जायज है। जबकि मर्द के लिए जीनत जायज नहीं है। क्योंकि शरियत में उनके लिए यह नजायज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

  - मौलाना डॉ. एजाज अंजुम, मदरसा मंजरे इस्लाम दरगाह आला हजरत।  
ॎ मर्द का जेवर व जीनत तो उसकी बहादुरी और मेहनत है। जेवर और जीनत कमजोर बनाता है। इस्लाम में मर्द को आगे बढ़ाया गया है। उसे बहादुरी और मेहनत के लिए बनाया गया है। वह अपने मुल्क की हिफाजत कर सके, जंग लड़ सके, कारोबार और नौकरियां कर सके। मर्द जेवर और जीनत में पडे़गा तो वह कमजोर बनेगा और नजाकत पैदा होगी। ऐसे में वह अपने हिस्से की जिम्मेदारी पूरी नहीं कर सकेगा। इस लिए उसे जेवर तो क्या अंगू्ठी तक पहनने से मना किया गया है। यह हदीस का हुक्म है।
 - मुफ्ती सगीर अहमद बरकाती, प्रधानाचार्य दारुल उलूम मजहरे इस्लाम मस्जिद बीबी जी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed