फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Is part of the war on terror Notbandi

आतंकवाद से जंग का हिस्सा है नोटबंदी

Sun, 13 Nov 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Sun, 13 Nov 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
Is part of the war on terror Notbandi
Is part of the war on terror Notbandi - फोटो : बरेली, अमर उजाला
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने 500 और हजार की नोटबंदी को काले धन पर अंकुश और आतंकवाद से जंग का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान  आंतकवाद को बढ़ाया देने के लिए बहुत बड़ी संख्या में पांच सौ और एक हजार के नकली नोटों को भेज रहा था। ऐसे में करेंसी चेंज से हाफिज सईद और दाऊद जैसों को बड़ी चोट लगी है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि समझ में नहीं आ रहा दर्द मुलायम सिंह यादव और मायावती को क्यों हो रहा है। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काले धन पर अंकुश के लिए यह निर्णय आननफानन में नहीं लिया है। एसआईटी के गठन से इसकी शुरुआत कर दी थी। इसके बाद जनधन के 30 करोड़ खाते खुलवाए गए, फिर रियल इस्टेट रेगुलेटरी बिल लाया गया और अब करेंसी चेंज किया है, लेकिन जिस काले धन की बात करके अरविंद केजरीवाल दिल्ली की सत्ता में आए, अब वही इस पर बेवजह का हल्ला कर रहे हैं। इससे समझ में आता है कि राजनीति के सारे दुर्गुण आम आदमी पार्टी में ही हैं।
विज्ञापन

शनिवार को यहां संजय कम्यूनिटी हाल में आयोजित भाजपा के शहर युवा सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कहा कि काले धन पर जो आघात नरेंद्र मोदी ने किया है वो बसपा मुखिया मायावती, सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव, चारा घोटाले के आरोपी लालू प्रसाद यादव और ममता बनर्जी जैसे नेताओं पर ज्यादा ही लगा है। पांच हजार करोड़ के नेशनल हेराल्ड के घोटाले में मुचलके पर चल रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को भी चार हजार रुपये बदलने के लिए लाइन में लगना पड़ा, इससे बड़ा असर और क्या देखने को मिलेगा। बोले- आम जनता को थोड़ी दिक्कत हो रही है लेकिन सबको समझना चाहिए कि इसके दूरगामी परिणाम बेहतर होंगे। त्रिवेदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा का 14 साल का वनवास खत्म होने का वक्त आ गया है। पत्रकार वार्ता में डॉ. सुधांशु ने भाजपा की ओर से सीएम फेस के सवाल पर कहा कि शीर्ष नेतृत्व सभी पहलुओं पर विचार करके निर्णय लेगा। विपक्ष के महागठबंधन पर बोले- इससे साफ है कि बाकी सब भाजपा से इतना डरे हैं कि एकजुट होना पड़ रहा है। नमक महंगा बिकने के मामले में उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed