फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   irrigation

होगी जांच.. सिल्ट भी साफ हुई या सिर्फ 70 लाख का बजट

Tue, 30 Jul 2019 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
irrigation
बरेली। नहर विभाग ने 70 किलोमीटर नहर की सिल्ट सफाई के नाम पर 70 लाख रुपये खर्च किए। पर हकीकत में इस मद से नहरें साफ हुई हैं या फिर केवल बजट ही खपाया है, जिला प्रशासन इसकी जांच कराएगा। फिलहाल, रुहेलखंड नहर खंड के अधिशासी अभियंता ने यह रिकार्ड डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह को भेज दिया है कि किस ब्लॉक में कितने किलोमीटर लंबी नहरों की सफाई की गई और उसके लिए अलग-अलग कितना पैसा खर्च हुआ।
विज्ञापन

नहर विभाग ने जिले की नौ नहरों में तली झाड़ सिल्ट सफाई करने का दावा किया है। विभागीय रिकार्ड के मुताबिक, इस साल फरीदपुर ब्लॉक की भिंडौलिया ड्रेन में 4.35, किरफिया ड्रेन में छह, भसोकर ड्रेन में 10.60 किलोमीटर सफाई हुई है, जबकि फतेहगंज पश्चिमी की वीरपुर ड्रेन में 4.5 किलोमीटर, दनिया नाला में 7.30 किलोमीटर, भोजीपुरा ब्लॉक के दनिया नाला में 2.40 और मकरंदपुर ड्रोन में 2.65 किलोमीटर सिल्ट की सफाई की गई है। इन सभी नहरों पर इस काम के लिए करीब 30 लाख रुपये खर्च हुए हैं। इसी तरह क्यारा ब्लॉक की चौबारी नहर में 4.49 लाख से 4.45 किलोमीटर, बिथरी की नकटिया नहर में 18.32 लाख से 10.66 किलोमीटर, भोजीपुरा की देवरिया नहर में 16.72 लाख से 7.50 किलोमीटर सिल्ट साफ हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed