फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Irregularities in development work, investigation started

Bareilly News: विकास कार्यों में हुईं अनियमितताएं, जांच शुरू

Fri, 20 Dec 2024 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Irregularities in development work, investigation started
आंवला। पालिका के विकास कायोZ की जांच करने पहुंची टीमश्रसंवाद
जांच के लिए पहुंची टीम, जरूरी स्थानों के अलावा अभिलेखों को खंगाला
विज्ञापन

आंवला। पालिका द्वारा कराए गए विकास कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर बृहस्पतिवार को तीन सदस्यीय टीम जांच के लिए पहुंची। टीम ने जरूरी स्थानों के साथ संबंधित अभिलेखों को भी खंगाला
टीम द्वारा शिकायत के आधार पर विकास कार्यों की बिंदुवार जांच की गई। काफी समय पहले पूर्व चेयरमैन के करीबी माने जाने वाले विशंभर दयाल ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में पालिका द्वारा कराए गए विकास को मानक के विपरीत बताते हुए सरकारी धन के दुरुपयोग करने की शिकायत की थी। इसके अलावा उनके द्वारा डीएम की मौजूदगी में हुए संपूर्ण समाधान दिवस पर भी इसी मामले से संबंघित दोबारा शिकायत की गई थी।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर गठित टीम ने नगर के महादेवपुरम, पंजाबी गली, अस्पताल रोड, बारहबुर्जी मस्जिद से तहसील रोड, फूटा दरवाजा से रामलीला गेट तक डाली गई सडकों का स्थलीय निरीक्षण के साथ ही जरूरी अभिलेख भी देखे। इस दौरान ईओ जितेंद्र कुमार, जेई अजीम शाहनवाज, लालाराम, पंकज चंद्राव शिकायतकर्ता विशंभर दयाल भी मौजूद रहे। टीम में शामिल एक्सईएन विनय कुमार शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर हमने अभी प्रारंभिक जांच की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed