फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Irregularities found in the maintenance of cow shed

Bareilly News: गोशाला के रखरखाव में मिलीं अव्यवस्थाएं

Wed, 15 Jan 2025 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Irregularities found in the maintenance of cow shed
आंवला। मकर संक्रांति के पर्व पर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने मंगलवार शाम को बिलौरी गांव स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने गोशाला में पहुंचकर गो-पूजन किरा। गोशाला में गोवंशीय के रखरखाव की स्थिति को देखा। कुछ अव्यवस्थाओं को देखकर संबंधितों को हिदायत दी।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान केयरटेकर ने मंत्री से मानदेय बढ़वाने, ग्राम प्रधान पति ने मंत्री से गोशाला की चहारदीवारी बनाने की मांग की है। बाद में मंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक कर गोचर भूमि को कब्जा मुक्त कराकर हरे चारे की समुचित व्यवस्था करने को कहा। पशुधन मंत्री ने ग्राम विकास अधिकारी धनंजय सिंह से कहा कि जब सरकार ने प्रति गोवंश 30 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये कर दिए गए हैं। ऐसे में गोशाला के रखरखाव में दिक्कत क्यों आ रही है। मंत्री ने गोशाला रजिस्टर के पन्ने प्रमाणित न होने पर संबंघित अधिकारी को फटकार भी लगाई।
विज्ञापन

इसके अलावा मंत्री ने एडीओ पंचायत से कहा कि ब्लाॅक की गोशालाओं में समय रहते सुधार कर लें अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। उनको ब्लाॅक क्षेत्र की कई गोशालाओं की शिकायतें मिल रहीं हैं। इसको लेकर अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए। इस दौरान ब्लाॅक प्रमुख पति वेदप्रकाश यादव, पूर्व चेयरमैन संजीव सक्सेना, एसडीएम नहने राम, लेखपाल पंकज सक्सेना, पिंकी सक्सेना, अनमोल गुप्ता, प्रभाकर शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने व्यवस्था पर उठाए सवाल
ग्रामीणों ने बताया कि मंत्री के आने से पूर्व साफ-सफाई, हरा चारा और अलाव की व्यवस्था कराई गई। इस तरह ग्रामीणों ने व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article