{"_id":"66ce68976d71803bc905c4a4","slug":"irregularities-found-in-raid-medical-store-closed-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-101275-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: छापे में मिली गड़बड़ी, मेडिकल स्टोर बंद कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: छापे में मिली गड़बड़ी, मेडिकल स्टोर बंद कराया
विज्ञापन
छापे के दौरान मेडिकल पर मिलीं तमाम अनियमिताएं, दवाइयों के क्रय विक्रय पर लगाई रोक
फरीदपुर। कस्बे में मेन रोड स्थित मनोहर मेडिकल पर मंगलवार शाम को ड्रग इंस्पेक्टर राजेश कुमार व उनकी टीम ने छापेमारी की। इस दौरान मेडिकल पर तमाम अनियमितताएं मिलीं।
मेडिकल संचालक क्रय-विक्रय रजिस्टर व शेड्यूल एच वन के रजिस्टर पर दवाइयों के क्रय-विक्रय की जानकारी दर्ज नहीं थी। मेडिकल पर फार्मासिस्ट भी नहीं था। तमाम दवाओं की एक्सपायरी डेट कटी हुई थी, जिसे ड्रग विभाग ने जब्त कर लिया। मेडिकल पर दवाइयों के क्रय विक्रय पर रोक लगा दी। टीम ने मेडिकल बंद कर दिया।
दरअसल, ड्रग विभाग को मनोहर मेडिकल पर नशीली दवाइयों के बिक्री व अन्य अनियमितताओं की गुप्त शिकायतें मिल रही थीं। टीम को छापे के दौरान मेडिकल में तमाम अनियमितताएं मिलीं। खामियों को देखते हुए टीम ने तत्काल प्रभाव से मेडिकल पर दवाइयों के क्रय-विक्रय पर रोक लगा दी और मेडिकल बंद कर दिया। मेडिकल की अनियमितताओं की रिपोर्ट बनाकर टीम द्वारा सहायक आयुक्त औषधि बरेली मंडल बरेली को विधिक कार्रवाई के लिए भेजी जाएगी।
विज्ञापन
लाइसेंस निरस्तीकरण की होगी कार्रवाई
ड्रग विभाग के इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि इस तरह के काम करने वाले लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। ऐसे लोगों के लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई कराई जाएगी।