{"_id":"682f903062a98a55840d309a","slug":"iron-sheets-used-in-highway-construction-stolen-accused-in-custody-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-104597-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: हाईवे के निर्माण में लगी लोहे की चादरें चोरी, आरोपी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: हाईवे के निर्माण में लगी लोहे की चादरें चोरी, आरोपी हिरासत में
विज्ञापन
नवाबगंज फोटो 1 कोतवाली में लोहे की चादरों से लदा खडा आटो
नवाबगंज। बरेली-सितारगंज हाईवे पर हो रहे निर्माण कार्य के दौरान बुधवार की रात चोर लोहे की चादरें चोरी कर ले गए और इसे कस्बे के एक कबाड़खाने पर बेच दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से लोहे की चादरें, एक ऑटो समेत चार आरोपियों को हिरासत में लिया है।
बरेली-सितारगंज हाईवे का निर्माण कार्य जोर-शोर से कराया जा रहा है। हाईवे पर पहले पुलियों का निर्माण कराया जा रहा है। इन पुलियों के निर्माण में लाेहे की मोटी चादरों का प्रयोग किया जा रहा है। बुधवार की रात बरेली-पीलीभीत हाईवे पर लभेड़ा बुलंदनगर के पास पुलिया के निर्माण को आई लोहे की चादरों को चोर चुरा ले गए थे, जिसे कस्बे के बीजामऊ मार्ग पर स्थित एक कबाड़खाने पर बेच दिया गया।
सूचना मिलते ही नवाबगंज पुलिस ने कबाड़खाने से लोहे की चादरें, ऑटो बरामद करने के बाद चार लोगो को हिरासत में ले लिया। हाईवे का निर्माण कर रही संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रसाद बाबू ने तहरीर दी थी। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
कोतवाल राहुल सिंह ने बताया कि घटना थाना हाफिजगंज क्षेत्र की है, लेकिन माल की बरामदगी नवाबगंज पुलिस ने अपने थाना क्षेत्र में की है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद