{"_id":"671c1f0004a32da65b09d9b7","slug":"irfan-alias-gaddafi-arrested-with-a-reward-of-rs-25-thousand-bareilly-news-c-4-lko1064-508971-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 25 हजार का इनामी इरफान उर्फ गद्दाफी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 25 हजार का इनामी इरफान उर्फ गद्दाफी गिरफ्तार
Sat, 26 Oct 2024 04:13 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 26 Oct 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
बरेली। पुलिस ने लखनऊ एसटीएफ की मदद से इरफान उर्फ गद्दाफी को गिरफ्तार कर लिया। वह पीलीभीत बाइपास पर हुए गोलीकांड का आरोपी है। एसएसपी ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। कई अन्य आरोपियों के कोर्ट में समर्पण करने की भी सूचना है।
22 जून को हुए गोलीकांड के बाद से ही बड़ी बिहार निवासी इरफान उर्फ गद्दाफी फरार चल रहा था। वह विभिन्न राज्यों में अपनी लोकेशन और हुलिया बदलकर रह रहा था। खर्च के लिए रुपये नहीं बचे तो वह शहर आ गया। एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने मुड़िया से सैदपुर चुन्नीलाल जाने वाले रास्ते पर स्थित सैदपुर बाग के पास से उसे गिरफ्तार किया। इरफान के पास से तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं। उसके खिलाफ इज्जतनगर थाने में आर्म्स एक्ट का मामला भी दर्ज किया गया है। इरफान पर पहले से आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।
गैंगस्टर लगाने से पहले वांछितों पर कसेगा शिकंजा
पुलिस गोलीकांड के आरोपियों पर गैंगस्टर लगाने की तैयारी में है। हालांकि, अभी गोलीकांड के कई आरोपी फरार हैं। कई वांछितों पर इनाम घोषित किया जा चुका है। कई पर इनाम घोषित करने की तैयारी चल रही है। पुलिस अधिकारी गैंगस्टर लगाने से पहले वांछितों की गिरफ्तारी पर जोर दे रहे हैं। इससे पुलिस को बाद में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। सभी पर एक साथ गैंगस्टर की कार्रवाई करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
सोशल मीडिया अकाउंट बंद कर फरार हुआ आरोपी
गोलीकांड के मुख्य आरोपियों के जेल से छूटने के बाद उनके समर्थकों ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट की थीं। इसके स्क्रीनशॉट वायरल हुए तो एक आरोपी के घर पुलिस टीम सत्यापन करने भी पहुंची थी। भनक लगने के कारण पहले ही आरोपी और उसके परिजन फरार हो गए थे। बताया जा रहा है कि अब उसने अपना सोशल मीडिया अकाउंट बंद कर दिया है और शहर छोड़कर फरार हो गया है। हालांकि, पुलिस उसकी तलाश नही कर रही है, क्योंकि वह जमानत पर जेल से छूटा है। गैंगस्टर लगाने के बाद उसकी घेराबंदी हो सकती है।
पुलिस व अन्य टीमों को गोलीकांड के बाकी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का निर्देश दिया है। सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। - अनुराग आर्य, एसएसपी