फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Iran's dried dates are out of reach, dates are also stuck

Bareilly News: पहुंच से दूर हुआ ईरान का छुआरा, खजूर भी अटका

Wed, 25 Jun 2025 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Iran's dried dates are out of reach, dates are also stuck
बरेली। ईरान-इस्राइल युद्ध का असर शहर के कारोबार पर पड़ रहा है। ईरानी छुआरा, खजूर, किशमिश हमारी पहुंच से दूर हो रहे हैं। मेवा कारोबारी संजय आनंद के मुताबिक बरेली में ईरानी मेवे की मांग सर्वाधिक है, पर युद्ध से आयात प्रभावित होने लगा है। ऐसे में इनकी कीमतें बढ़ने की आशंका है। यहां से खाड़ी देशों को निर्यात हो रहे जरी-जरदोजी, मेंथॉल, मीट व अन्य उत्पादों की मांग में गिरावट की आशंका है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह युद्ध की शुरुआत के साथ ही औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारियों के बीच चर्चाओं का दौर शुरू हो गया था। सराफा कारोबारी संजीव औतार अग्रवाल के मुताबिक, युद्ध का सर्वाधिक असर सोने की खरीद पर पड़ता है। असमंजस की स्थिति में सुरक्षित निवेश का जरिया होने से इसकी खरीद बढ़ जाती है। बीते दिनों कीमतों में उछाल के बाद एक लाख रुपये के करीब पहुंच रहा सोने का भाव फिलहाल स्थिर है, लेकिन युद्ध की वजह से इसमें बदलाव हो सकता है।
विज्ञापन

कमोडिटी व शेयर बाजार में भी उतार-चढ़ाव का दौर शुरू हो गया है। वरिष्ठ उद्यमी सुरेश सुंदरानी के मुताबिक, बरेली से जरी-जरदोजी, मेंथाॅल, मीट आदि का निर्यात खाड़ी देशों को होता है। युद्ध जल्द न थमा तो इसका सीधा असर कारोबार पर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाड़ी देशों को किया जाता है चावल का निर्यात
कारोबारियों के मुताबिक, खाड़ी देशों में बरेली मंडल से चावल का निर्यात होता है। युद्ध की विभीषिका से चावल कारोबारी असमंजस में हैं। उनके मुताबिक, बीते दिनों ट्रंप टैरिफ के चलते मांग प्रभावित होने से बाजार उभर नहीं पाया था। इधर, युद्ध शुरू होने से मांग में गिरावट की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed