IPS प्रभाकर चौधरी: 13 साल में 21 ट्रांसफर, कानपुर में बैग टांगकर पहुंचे थे दफ्तर; अब बरेली से हटाए गए
IPS Prabhakar Chaudhary Transfer: 2010 बैच के आईपीएस प्रभाकर चौधरी अपनी सादगी और ईमानदार छवि के अलावा अपने तबादलों के लिए भी चर्चित हैं। 13 साल की सेवा के दौरान प्रभाकर चौधरी का 21 बार तबादला किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में कांवड़ियों पर हुए लाठीचार्ज के पांच घंटे बाद ही एसएसपी प्रभाकर चौधरी का तबादला कर दिया गया। शासन की ओर से रविवार देर रात उनके तबादले का आदेश जारी कर दिया गया। उनकी जगह सीतापुर के एसपी सुशील घुले चंद्रभान को बरेली का एसएसपी बनाया गया है। प्रभाकर के तबादले को जोगी नवादा में कांवड़ यात्रा निकालने के दौरान हुए बवाल से जोड़कर देखा जा रहा है।
2010 बैच के आईपीएस प्रभाकर चौधरी सादगी और ईमानदार छवि के अलावा अपने तबादलों के लिए भी चर्चित रहे हैं। 13 साल की सेवा के दौरान प्रभाकर चौधरी का 21 बार तबादला किया जा चुका है। वह कई जिलों में एसएसपी और एसपी रह चुके हैं। बरेली में उन्होंने चार महीने पहले ही पुलिस कप्तान की कमान संभाली थी। अब उन्हें 32वीं पीएसी लखनऊ भेजा गया है।
ये भी पढ़ें- बरेली में कांवड़ियों पर लाठीचार्ज: SSP प्रभाकर चौधरी पर गिरी गाज, हटाए गए; इंस्पेक्टर समेत दो निलंबित
प्रभाकर चौधरी मूलरूप से अंबेडकरनगर के रहने वाले हैं। उन्होंने बतौर अंडरट्रेनिंग एएसपी नोएडा में जॉइन किया था। इसके बाद उन्हें एएसपी के पद पर ही आगरा, जौनपुर और फिर वाराणसी भेजा गया। कानपुर नगर के एसपी सिटी तक रहे। जनवरी 2015 में प्रभाकर चौधरी को ललितपुर जिले का एसपी बनाया गया। यहां वह 11 महीने तक रहे। ललितपुर के बाद इंटेलिजेंस मुख्यालय में तैनात रहे।
ये भी पढ़ें- IPS Transfer: बरेली के नए एसएसपी होंगे घुले सुशील चंद्रभान, कप्तान के सामने चुनौतियों के पहाड़
बैग टांगकर पहुंच गए थे दफ्तर
प्रभाकर चौधरी सोशल मीडिया और पुलिस विभाग में उस समय चर्चा में आए थे, जब सात साल पहले कानपुर में एसपी का चार्ज लेने पिट्ठू बैग टांगकर एसपी दफ्तर पहुंचे थे। उन्होंने स्टेनो से सरकारी सिम मांगा। स्टेनो उन्हें पहचान नहीं पाया था। बताया जा रहा है कि स्टेनो ने कहा था कि आप कौन, जो सरकारी सिम मांग रहे हो। तब प्रभाकर ने अपना परिचय दिया। उस वक्त उनकी सादगी चर्चा में रही थी।