फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   IPS Anshika Verma received the Women Icon Award

UP News: आईपीएस अंशिका वर्मा को मिला वुमेन ऑइकन अवार्ड, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने किया सम्मानित

Thu, 06 Mar 2025 07:38 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 06 Mar 2025 07:38 AM IST
सार

दिल्ली में ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित पांचवें वार्षिक महिला शिखर सम्मेलन में आईपीएस अंशिका वर्मा को सम्मानित किया गया है।अंशिका वर्तमान में बरेली में एसपी साउथ की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। 

विज्ञापन
IPS Anshika Verma received the Women Icon Award
आईपीएस अंशिका वर्मा - फोटो : Anshika Verma

विस्तार

महिला दिवस से पहले आईपीएस एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने नई दिल्ली में पांचवें वार्षिक ब्रिक्स सीसीआई डब्ल्यूई महिला शिखर सम्मेलन में प्रतिभाग किया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंशिका वर्मा के काम पर आधारित पुस्तक का विमोचन करने के साथ ही उनको सम्मानित भी किया।

विज्ञापन

IPS Anshika Verma received the Women Icon Award
दिल्ली में आईपीएस अंशिका वर्मा को किया गया सम्मानित - फोटो : Anshika Verma

अंतरराष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन में कई देशों से आईं महिला प्रतिनिधियों के बीच आईपीएस अंशिका वर्मा ने पुलिस के काम की चुनौतियों के बारे में बताया। उन्होंने गोरखपुर व बरेली में किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी और कहा कि महिलाएं किसी क्षेत्र में कमतर नहीं हैं। वह ठान लें तो हर चुनौती का सामना कर सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

IPS Anshika Verma received the Women Icon Award
आईपीएस अंशिका वर्मा - फोटो : अमर उजाला
बरेली लौटीं अंशिका वर्मा ने अमर उजाला से बातचीत के दौरान बताया कि ब्रिक्स देशों (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित शिखर सम्मेलन में महिला दिवस मनाया गया। इसमें आईपीएस अंशिका वर्मा को वुमेन ऑइकन अवार्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

IPS Anshika Verma received the Women Icon Award
IPS Anshika Verma - फोटो : अमर उजाला

कौन हैं आईपीएस अंशिका वर्मा
अंशिका वर्मा 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। वह मूल रूप से प्रयागराज की निवासी हैं। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद बिना कोचिंग के सेल्फ स्टडी से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की और सफलता पाई। इस समय वह बरेली में एसपी दक्षिणी के तौर पर कार्यरत हैं। महिला उत्पीड़न, साइबर क्राइम जैसे मामलों में वह तत्परता से काम करने के लिए जानी जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed