फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Investigation started on Halal certified banned food items, raid conducted

Bareilly News: हलाल प्रमाणित प्रतिबंधित खाद्य पदार्थों की जांच शुरू, मारा छापा

Mon, 20 Nov 2023 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Investigation started on Halal certified banned food items, raid conducted
बरेली। हलाल प्रमाणित मुहर लगाकर बेचे जा रहे उत्पादों के प्रतिबंधित होने के बाद शासनादेश के तहत खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने छापा कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार को छुट्टी के बावजूद टीम ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में स्थित मॉल में स्थित दुकानों में उत्पादों की जांच की।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त द्वितीय अपूर्व श्रीवास्तव ने बताया कि शासन ने प्रदेश की सीमा में हलाल प्रमाणन युक्त खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण, वितरण, विक्रय पर तत्काल प्रभाव से शनिवार को प्रतिबंध लगा दिया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की आयुक्त अनीता सिंह ने ऐसे खाद्य पदार्थों की जांच करने के निर्देश दिए हैं। इसी आदेश के तहत रविवार को शहर में टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए गए। दोपहर में टीम के सदस्यों ने मॉल स्थित दुकानों में वहां के उत्पादों पर हलाल प्रमाणन की मुहर की जांच की। हालांकि कहीं विक्रय की पुष्टि नहीं हुई। उनके अनुसार सोमवार से सभी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के नेतृत्व में लगातार टीमें जांच करेंगी। प्रतिबंध के बावजूद बिक्री मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन



थोक और फुटकर दुकानों की होगी जांच
सहायक आयुक्त के मुताबिक रविवार को जहां जांच नहीं हो सकी, वहां सोमवार को टीम पहुंचेगी। थोक और फुटकर दुकानों पर ऐसे उत्पादों की बिक्री की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता। लिहाजा, दोनों जगह टीमें जांच करेंगी। व्यापारियों से जांच में सहयोग की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

व्यापारी बोले : जांच जरूरी पर उत्पीड़न न हो
- अगर कोई स्वयंभू प्रमाण पत्र जारी कर रहा है तो उनके खिलाफ कार्रवाई जरूरी है। पर इसकी आड़ में व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। - जफर बेग, संरक्षक, बरेली मर्चेंट एसोसिएशन
- शासन का निर्णय सराहनीय है। अगर कोई फर्जी तरीके से मुहर लगाकर कारोबार कर रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। - सुदेश अग्रवाल, महामंत्री, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल महानगर

- प्रतिबंध सराहनीय है। क्योंकि हलाल के नाम पर जो लोग तुष्टिकरण का प्रयास कर रहे हैं, उनकी धरपकड़ और कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। - राजेंद्र गुप्ता, प्रांतीय महामंत्री, उप्र उद्योग व्यापार मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed