{"_id":"6830dd30b57ee07a55040ad9","slug":"investigation-started-in-the-case-of-molestation-of-anm-student-in-chc-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-1318-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सीएचसी में एएनएम की छात्रा से छेड़खानी के मामले में जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सीएचसी में एएनएम की छात्रा से छेड़खानी के मामले में जांच शुरू
विज्ञापन
मीरगंज। क्षेत्र के पैरामेडिकल काॅलेज से एएनएम का कोर्स कर रही छात्रा से सीएचसी में प्रशिक्षण के दौरान छेड़खानी के मामले में विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। सीएमओ ने मामले में संज्ञान लेकर संबंधित अधिकारी को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
19 मई को सीएचसी में एएनएम की छात्रा प्रशिक्षण लेने आई थी। तभी एक स्वास्थ्यकर्मी ने कमरे में खींचकर छेड़खानी की। छात्रा के विरोध करने पर उसके ऊपर एसिड अटैक कर चेहरा बिगाड़ने की धमकी दी गई थी।
किसी तरह से वहां से छूटकर घर पहुंची छात्रा ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। छात्रा के पिता ने 20 मई को आरोपी स्वास्थ्य कर्मी के विरुद्ध थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच करने सीएचसी पहुंची तो वहां अफरा-तफरी मच गई। छात्रा और उसके परिजनों पर दबाव बनाकर समझौता करा लिया गया। 23 मई को मामला प्रकाश में आने के बाद सीएमओ ने संज्ञान लिया। अब उनके आदेश पर विभागीय जांच शुरू हो गई है। नाम न छापने की शर्त पर लोगों ने बताया कि आरोपी स्वास्थ्य कर्मी 13 साल से सीएचसी में ही कार्यरत है। पूर्व में भी उसके खिलाफ इस तरह की शिकायत मिली है, लेकिन आरोपी की स्थानीय नेताओं से सांठगांठ के चलते मामला दब जाता था। संवाद