फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Investigation started against the inspector who abused the home guards

Bareilly News: होमगार्डों को अपशब्द कहने वाले इंस्पेक्टर के खिलाफ जांच शुरू

Thu, 03 Apr 2025 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Investigation started against the inspector who abused the home guards
बरेली। मनमानी कार्यशैली और बेअंदाजी के लिए चर्चित इंस्पेक्टर भमोरा राजकुमार शर्मा अब होमगार्डों को अपशब्द कहने की वजह से चर्चा में आ गए हैं। होमगार्डों ने थाने में बगावती तेवर दिखाए तो मामला एसएसपी तक पहुंचा। उन्होंने एसपी दक्षिणी को जांच सौंपकर रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

मंगलवार को भमोरा थाने से जुड़ा यह अजीबोगरीब मामला वायरल हुआ था। अतिरिक्त ड्यूटी लगाने पर 38 से अधिक होमगार्ड व प्लाटून कमांडर अपने कार्यस्थल नहीं पहुंचे थे। उन्होंने थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा पर गंभीर आरोप लगाकर नारेबाजी की थी। कहा था कि इंस्पेक्टर उन्हें नागरिकों के बीच अपशब्द कहते हैं और अभद्र व्यवहार करते हैं। होमगार्डों के साथ ही प्लाटून कमांडरों ने भी विरोध जताकर कंपनी कमांडेंट व उच्चाधिकारियों से शिकायत की है।
विज्ञापन

प्लाटून कमांडर हृदेश कुमार सक्सेना, बृजेश शर्मा ने बताया कि थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा आए दिन उनकी ड्यूटी ऐसे स्थानों पर लगाते हैँ, जो कि उनके पद के अनुरूप नहीं है। बगैर जानकारी दिए होमगार्डों की ड्यूटी लगाई जाती है। अतिरिक्त कार्य भी लिया जाता है। फूलों-पौधों की रखवाली कराई जाती है। एक भी फूल टूट गया तो एक दिन का वेतन काटने की बात कही जाती है। पांच मिनट लेट होने पर तस्करा डाल दिया जाता है। मुल्जिमों की ड्यूटी में तीन से चार घंटे अतिरिक्त समय लिया जाता है। थाना प्रभारी के सामने वे कुर्सी पर नहीं बैठ सकते। ऐसा हो भी जाए तो वह सिपाहियों से कहकर कुर्सी गिरवा देते हैं। मामले में अब जांच के निर्देश दिए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

--

एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा को मामले की जांच सौंपी है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। - अनुराग आर्य, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed