{"_id":"668c9687677bcb63c808eb66","slug":"investigation-started-against-factory-personnel-officer-involved-in-harassment-of-women-bareilly-news-c-4-bly1015-435488-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: महिला उत्पीड़न में फंसे कारखाना कार्मिक अधिकारी के खिलाफ जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: महिला उत्पीड़न में फंसे कारखाना कार्मिक अधिकारी के खिलाफ जांच शुरू
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर यांत्रिक कारखाना के कार्मिक अधिकारी दयाशंकर प्रसाद के खिलाफ महिला उत्पीड़न के मामले में जांच शुरू हो गई है। उप मुख्य कार्मिक अधिकारी अरविंद श्रीवास्तव ने आरोप लगाने वाली महिला कर्मचारी को समिति के समक्ष उपस्थित होने के लिए कहा है।
इज्जतनगर मंडल की महिला कर्मचारी ने कारखाना कार्मिक अधिकारी पर आरोप लगाते हुए रेलवे बोर्ड के चेयरमैन, पूर्वात्तर रेलवे के महाप्रबंधक और डीआरएम इज्जतनगर से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। महिला कर्मी का आरोप है कि कार्मिक अधिकारी ने उसके समक्ष् शादी का प्रस्ताव रखा था। इन्कार करने पन्वह उत्पीड़न करने लगा। दुर्व्यवहार करते हुए बेइज्जत भी किया। उनको अलग-अलग नंबरों से कॉल और व्हाट्सएप मेसेज कर परेशान किया। वह महिला कर्मचारियों को चगुल में फंसने के लिए डराता और धमकाता है। शादी से इन्कार करने पर उसने महिला कर्मचारी का तबादला कर दिया।
पूर्वाेत्तर रेलवे मुख्यालय गोरखपुर ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। महिला कर्मचारी को महिला उत्पीड़न निवारण तंत्र के समक्ष साक्ष्य और गवाह उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। संवाद