{"_id":"5fbc08c28ebc3e9baf5cf4db","slug":"investigation-seeking-bribe-for-bicycle-stand-in-stadium-begins-bareilly-news-bly427753289","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेडियम में साइकिल स्टैंड के लिए रिश्वत मांगने की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेडियम में साइकिल स्टैंड के लिए रिश्वत मांगने की जांच शुरू
विज्ञापन
रुपये
- फोटो : demo photo
आरएसओ पर लगे आरोप की लखनऊ से आए सहायक निदेशक ने की जांच
विज्ञापन
बरेली। बॉक्सिंग खिलाड़ी आर्यन पटेल ने क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी (आरएसओ) विजय कुमार पर स्टेडियम में साइकिल स्टैंड लगवाने के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप की सोमवार को लखनऊ से आए सहायक निदेशक (स्पोर्ट्स) भरत राम यादव ने जांच पड़ताल की।
सहायक निदेशक यादव ने डीएसओ, बॉक्सिंग खिलाड़ी व तीन गवाहों से पूछताछ कर बयान दर्ज किए। उन्होंने बताया कि जांच कर रिपोर्ट तैयार कर ली है। वह लखनऊ में निदेशक को रिपोर्ट सौंपेंगे। उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
बता दें बीते दिनों आर्यन पटेल आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई और बारादरी थाने में तहरीर दी थी। वहीं आरएसओ विजय कुमार का कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप निराधार है। वर्तमान में जिस व्यक्ति के पास साइकिल स्टैंड का ठेेका है। उसकी ओर से दिए शपथ पत्र भी उनके पास हैं। जिसमें कहा गया है कि उनसे कभी कोई रकम नहीं मांगी गई। बताया कि पूर्व संचालक ने भी ऐसा ही शपथ पत्र दिया है। उसे उन्होंने जांच अधिकारी को दे दिया है।