फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Investigation of the shooting incident in GRP police station is complete, action against two constables is decided

Bareilly News: जीआरपी थाने में गोली कांड मामले की जांच पूरी, दो सिपाहियों पर कार्रवाई तय

Wed, 17 Sep 2025 03:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 03:07 AM IST
विज्ञापन
Investigation of the shooting incident in GRP police station is complete, action against two constables is decided
बरेली। जीआरपी थाने में फायरिंग मामले में जांच पूरी हो गई है। इसी सप्ताह सीओ जीआरपी सुदेश गुप्ता जांच रिपोर्ट एसपी जीआरपी मुरादाबाद अनुभाग को सौंप देंगे। सूत्रों ने बताया कि दो सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई तय है। इनकी लापरवाही से ही गोली चली थी।
विज्ञापन

जंक्शन स्थित जीआरपी थाने में सर्विस रिवॉल्वर से दो सितंबर की रात फायरिंग में इंस्पेक्टर परवेज खान और सिपाही छोटू घायल हो गए थे। फायरिंग एक पार्टी के दौरान होने की बात भी सामने आई। खुद की गर्दन बचाने के लिए जिम्मेदारों ने पूरे मामले को दबा दिया।
विज्ञापन

चार सितंबर को गोलीकांड की सूचनाएं बाहर आईं तो रात को सीओ जीआरपी मुरादाबाद एके वर्मा ने बरेली पहुंच कर घटना के बारे में जानकारी दी। इंस्पेक्टर परवेज खान, सिपाही छोटू, मोनू व मनोज को निलंबित करते हुए मुरादाबाद मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले मेंं जांच सीओ गाजियाबाद को दी गई। उन्होंने 12 सितंबर को इंस्पेक्टर और सिपाहियों के बयान दर्ज किए। उन्होंने बताया कि जांच पूरी हो चुकी है। इसी सप्ताह रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। विभागीय जांच है। इससे ज्यादा वह नहीं बता सकते। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed