फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Investigation of 50 meters completed, they were issued in the name of eight engineers

Bareilly News: 50 मीटरों की जांच पूरी, आठ अभियंताओं के नाम पर हुए थे जारी

Sat, 22 Mar 2025 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Investigation of 50 meters completed, they were issued in the name of eight engineers
बिजली कनेक्शन और मीटर लगाने के नाम पर भी चल रहा था खेल
विज्ञापन

बरेली। फरीदपुर में संविदाकर्मी के घर से बरामद 98 में से 50 मीटरों की जांच पूरी हो गई है। इस खेल में अब तक पांच जेई और तीन एसडीई के नाम सामने आए हैं। इन मीटरों का आवंटन विद्युत वितरण खंड द्वितीय से इन्हीं के नाम किया गया था। जांच के दौरान सामने आया है कि लाइनमैन से लेकर जेई और एसडीई तक बिजली कनेक्शन से लेकर मीटर लगाने और बिलिंग में खेल कर रहे थे।
फरीदपुर के मोहल्ला कानूनगोयान में विजिलेंस ने संविदा लाइनमैन रोहताश शर्मा उर्फ लालकरन के घर दबिश देकर 98 मीटर बरामद किए थे। इनमें 20 से ज्यादा मीटर ऐसे हैं जो उपभोक्ता के घर पर लगे होने चाहिए थे, लेकिन उनको बिना मीटर के बिल भेजे जा रहे थे। कुछ मीटरों में बिजली चोरी करने के लिए चिप लगाए जाने की बात भी सामने आई है। 20 मीटर ऐसे हैं जो 15 किलोवाट से ज्यादा के काॅमर्शियल कनेक्शन होने पर लगाए जाते हैं। कुछ मीटर 50 किलोवाट तक के बताए जा रहे हैं। आशंका है कि इन मीटरों में गड़बड़ी कर विद्युत निगम को करोड़ों रुपये का चूना लगाया गया है।
विज्ञापन

संविदा कर्मियों को मोहरा बनाकर खेल कर रहे अभियंता
बिजली निगम के अभियंता संविदा कर्मियों को मोहरा बनाकर करोड़ों का खेल कर रहे हैं। जांच में सामने आया है कि मीटरों में गड़बड़ी और सामान चोरी में जेई, एसडीई व एक्सईएन स्तर तक के अधिकारी शामिल हैं। कई संविदा कर्मचारियों ने भी करोड़ों की संपत्ति अर्जित की है। शहर से लेकर देहात तक अफसरों के संरक्षण में संविदा कर्मियों का बड़ा नेटवर्क चल रहा है। सीओ विजिलेंस ने बताया कि तीन दिन की जांच में इस खेल में शामिल 20 से ज्यादा लोगों को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली बिलों में भी हो चुका लाखों का घोटाला
फरीदपुर में बिजली के बिलों में भी लाखों का घोटाला हो चुका है। डेढ़ साल पहले फरीदपुर उपखंड के बिल काउंटर पर तैनात कर्मचारी प्रदीप कठेरिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उसने काफी संख्या में उपभोक्ताओं से रुपये लेकर उनको रसीद तो दे दी थी, लेकिन धनराशि डकार गया था। वह एक साल तक ऐसा करता रहा। संवाद

--
सभी मीटरों की जांच पूरी होने के बाद ही गड़बड़ी में शामिल जेई, एसडीई व अन्य अधिकारियों के नाम उजागर किए जाएंगे। कुछ मीटरों का मिलान हो गया है। इनमें छेड़खानी की गई है। सोमवार तक जांच पूरी कर रिपोर्ट डीजी विजिलेंस को भेज दी जाएगी। - मीनाक्षी शर्मा, सीओ विजिलेंस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed