फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Investigation initiated into the case of withdrawing money using a fake name; report sought.

Bareilly News: फर्जी नाम से पैसे निकालने के मामले में जांच शुरू, मांगी गई आख्या

Wed, 09 Sep 2026 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Investigation initiated into the case of withdrawing money using a fake name; report sought.
बरेली। पीडब्ल्यूडी में जेई एरियर भुगतान का मामला उजागर हुआ है। छह सेवानिवृत्त अवर अभियंताओं के नाम पर लाखों रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया, जिसमें अब जांच बैठाई गई है। मुख्य अभियंता ने मामले में जांच बिठाते हुए रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

बता दें कि विभाग के छह रिटायर्ड अवर अभियंताओं के नाम पर करीब 32.95 लाख रुपये निकाले गए। जिनके नाम पर भुगतान किया गया उन्होंने निर्माण खंड भवन में कभी नौकरी भी नहीं की है। महालेखाकार कार्यालय की वैलिडेशन सेल ने जांच में छह सेवानिवृत्त जेई को अतिरिक्त एरियर भुगतान किए जाने को लेकर आशंका जताई है। सामने आया कि वरिष्ठ उप महालेखाकार ने इस मामले में जांच की रिपोर्ट मांगी है। जिसके बाद मुख्य अभियंता ने मामले में जांच बैठाई है। अधीक्षण अभियंता को जांच के निर्देश दिए गए हैं। वहीं संबंधित विभाग से आख्या मांगी गई है। आख्या मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि वैलिडेशन सेल का कहना है कि सेवानिवृत्त अवर अभियंता कमलेश को 5,17,694 रुपये, मोनिका को 5,41,112 रुपये, निशा को 5,75,902 रुपये, मुकेश को 5,48,082 रुपये, वसंधरा को 5,67,360 और प्रिया को 5,45,208 रुपयों से ज्यादा भुगतान किया गया। सामने आया कि विभाग में अवर अभियंता राजाराम ही तैनात रहे। उनके अलावा दूसरे कर्मचारियों के भी विभाग में होने पर आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मामला उजागर होने के बाद अधीक्षण अभियंता को जांच के निर्देश दिए गए हैं, जिसके बाद संबंधित विभाग से आख्या मांगी गई है। आख्या मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले में जांच जारी है। - सीपी गुप्ता, मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed