फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Investigation in final stages, report to come in two days

Bareilly News: अंतिम दौर में जांच, दो दिन में आएगी रिपोर्ट

Tue, 10 Sep 2024 05:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
Investigation in final stages, report to come in two days
सीडीओ की अध्यक्षता वाली टीम ने अभियंताओं, अधिकारियों व कर्मचारियों का लिया पक्ष
विज्ञापन

मंडलायुक्त की ओर से गठित टीम पीलीभीत से जुड़े मामलों की कर रही पड़ताल
बरेली। भूमि अधिग्रहण घोटाले की जांच अंतिम दौर में है। दो दिन में रिपोर्ट आ जाएगी। इसमें मूल्यांकनकर्ता निजी कंपनी के अधिकारियों-कर्मचारियों, सत्यापन करने वाले लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं और लेखपालों तथा राजस्व विभाग के कुछ अधिकारियों की गर्दन फंस सकती है।
बरेली-सितारगंज हाईवे के चौड़ीकरण के लिए भूमि के अधिग्रहण के दौरान अधिक मूल्यांकन करके ज्यादा मुआवजा देने के छह मामले एनएचएआई की जांच में सामने आए थे। इनमें 37 करोड़ रुपये के भुगतान हुए थे। यह स्थिति सामने आने पर बाद मुख्य सचिव ने विस्तृत जांच कराने के आदेश दिए थे। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जांच टीम बनाई थी। सूत्रों के मुताबिक टीम ने अब तक दस ऐसे प्रकरण पकड़े हैं, जिनमें अधिक मुआवजा दिए जाने का संदेह है। टीम इन मामलों का परीक्षण कर रही है।
विज्ञापन

एनएचएआई, लोक निर्माण विभाग और लेखपालों से लेकर राजस्व अधिकारियों तक का पक्ष सुना गया है। अधिक मूल्यांकन और भू-उपयोग में परिवर्तन से जुड़े कुछ प्रकरण सामने आए हैं। इनमें सरकारी खजाने को कितना नुकसान हुआ और कौन-कौन कर्मचारी-अधिकारी इसके लिए जवाबदेह हैं, इसकी जांच चल रही है। इधर, मंडलायुक्त के निर्देश पर गठित टीम पीलीभीत से जुड़े मामलों को खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अहम सवाल : मौके पर नहीं मिल रहे स्ट्रक्चर, कैसे हो मूल्यांकन
जिन स्ट्रक्चरों के बारे में अधिक मूल्यांकन का आरोप लग रहा है, वे मौके पर नहीं मिले। अब जांच टीम उनका मूल्यांकन कैसे करे? इस समस्या के समाधान के लिए एनएचएआई से पहले के फोटो और वीडियो तलब किए गए हैं। इसके आधार पर अभियंताओं से मूल्यांकन कराया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed