फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Investigation found false allegation of kidnapping

Bareilly News: जांच में झूठा मिला अपहरण का आरोप

Sun, 26 May 2024 04:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 26 May 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
Investigation found false allegation of kidnapping
बिशारतगंज। युवक का अपहरण करने का मामला जांच में झूठा मिला। जिस युवक को अपहृत बताया जा रहा था वह शनिवार को खुद ही थाने पहुंच गया। उसने अपने साथी पर झूठी कहानी गढ़ने का आरोप लगाया है। पुलिस अब उसके साथी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बिशारतगंज थाने के गांव इस्माइलपुर निवासी अभिषेक सिंह ने सीओ आंवला को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि वह अपने दोस्त विष्णु निवासी ग्राम फतेहगंज के साथ मझगवां से गांव लौट रहा था। नौहारा हसनपुर मढ़ी के पास कार सवार कुछ लोगों ने विष्णु का अपहरण कर लिया। सीओ ने सर्किल के थानों को चेकिंग के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कुछ देर बाद विष्णु ने बताया कि उसे रामनगर रोड पर छोड़ दिया है। घटनास्थल बिशारतगंज इलाके में होने के चलते थाना पुलिस छानबीन में जुट गई। प्रभारी निरीक्षक दीपचंद ने बताया अपहरण की कहानी गढ़ने वाले युवकों से पूछताछ की गई तो मामला संदिग्ध लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों को सुबह थाने बुलाया गया विष्णु अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचा मगर अभिषेक नहीं आया। पूछताछ में विष्णु ने अभिषेक पर अपहरण की फर्जी कहानी बनाने का आरोप लगाया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रिपोर्ट सीओ को भेज दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed