फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Investigation committee will come to Badaun for inspection

Budaun News: पीडब्ल्यूडी में घोटाले की शिकायत पर शासन ने दिए जांच के आदेश

Tue, 21 May 2024 05:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 21 May 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
Investigation committee will come to Badaun for inspection
बदायूं। सड़कों के निर्माण में घोटाले की शिकायत के बाद एक साल के भीतर बनाई गई एक करोड़ रुपये लागत से अधिक की सड़कें अब जांच के घेरे में आ गई हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधीक्षण अभियंता चंद्र प्रकाश दो अभियंताओं के दल के साथ आएंगे। सड़कों का निरीक्षण कर हकीकत जांचेंगे।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के बदायूं खंड के अधिशासी अभियंता से उन सड़कों की सूची तलब की है। जिनकी लागत एक करोड़ रुपये से अधिक है, जिनका 2023-24 में निर्माण कराया गया है। इसके लिए भुगतान भी किए गए हैं। निर्माण कार्य से अधिक भुगतान तो नहीं किया गया। जितना भुगतान हुआ है, उतना काम मौके पर है या नहीं है। कार्य की गुणवत्ता भी मानकों की कसौटी पर है कि नहीं। अधीक्षण अभियंता चंद्रप्रकाश ने जांच कमेटी के सदस्यों से समन्वय करके एक तिथि तय करने की वार्ता की है, लेकिन अभी तिथि घोषित नहीं हुई है। उनका कहना है कि इन पहलुओं पर जल्द ही जांच शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


इसलिए हो रही है जांच
लोक निर्माण विभाग बदायूं खंड ने 2.15 करोड़ रुपये के डीजल की खरीद दिखाकर भुगतान निकाल लिया, लेकिन खरीद 20 लाख के डीजल की भी नहीं हुई। इसी तरह फर्जी मेजरमेंट बनाकर 15 करोड़ रुपये के भुगतान निकाले जाने का आरोप भी अधिशासी अभियंता पर है। सिविल लाइंस निवासी अरुण कुमार के नाम से शिकायत की गई। इस शिकायत की जांच के लिए एक जांच टीम शासन ने बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख अभियंता ग्रामीण सड़क अशोक कुमार की अध्यक्षता में बनी टीम में विकास प्राधिकरण के अभियंता उमाकांत सिंह और राज्य सेतु निगम के संयुक्त प्रबंध निदेशक रमाशंकर यादव शामिल हैं। यह जांच टीम दो दिन जांच कर चुकी है। जांच टीम के अध्यक्ष प्रमुख अभियंता ग्रामीण सड़क अशोक कुमार ने अब एक और जांच टीम का गठन किया है। इसके अध्यक्ष अधीक्षण अभियंता चंद्रप्रकाश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed