{"_id":"6736757de3696ed83c062da4","slug":"investigation-begins-into-allegations-of-scams-against-the-municipal-president-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-101458-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पालिकाध्यक्ष पर लगे घोटालों के आरोपों की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पालिकाध्यक्ष पर लगे घोटालों के आरोपों की जांच शुरू
विज्ञापन
फरीदपुर। नगर पालिका के अध्यक्ष शराफत जरीवाला पर लगे घोटालों के आरोपों की जांच मजिस्ट्रेट की निगरानी में शुरू हो गई है। इससे पूर्व सभासद ने डीएम से शिकायत कर रखी थी। इसके लिए नायब तहसीलदार अभिषेक तिवारी को जिम्मेदारी दी गई है।
नगर पालिका के सभासद अजीम मियां ने डीएम से शिकायत कर बताया कि नगर पालिका कार्यालय के लिए खरीदे गए एसी में घोटाला किया गया। अलाव का भुगतान सिविल के ठेकेदार अब्दुल रशीद खां के नाम से किया गया, जिसमें घोटाला सामने आया है। विगत वर्ष नगर में लगाए गए अलावों का बिना सक्षम अधिकारी के सत्यापन कराए भुगतान किया गया, जिसकी जांच कराने की मांग हुई थी। पालिका के पेयजल, लाइट, सफाई वाहनों में सक्षम अधिकारी के बिना अनुमति के ही डीजल डलाया गया। इस तरह लाखों रुपये की गड़बड़ी की गई थी। नगर पालिका के अध्यक्ष पर सरकारी रुपये का दुरुपयोग कर घोटाला करने का आरोप लगा था।
डीएम को सौंपी जाएगी रिपोर्ट: एसडीएम
शिकायत पर डीएम ने एसडीएम फरीदपुर गुलाब चंद्र अग्रहरी को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम फरीदपुर ने नायब तहसीलदार अभिषेक तिवारी व नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र मिश्रा को जांच सौंपी है। पालिका अध्यक्ष पर लगे घोटालों के आरोपों पर लिखित जवाब मांगा है। जवाब आने पर रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी। संवाद