फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Investigation also started against the farmer who arrested the purchase center in-charge

Bareilly News: खरीद केंद्र प्रभारी को पकड़वाने वाले किसान के खिलाफ भी जांच शुरू

Tue, 02 Dec 2025 03:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 03:03 AM IST
विज्ञापन
Investigation also started against the farmer who arrested the purchase center in-charge
जांच में अगर किसान व्यापारी निकला तो बढ़ जाएगी मुश्किल
विज्ञापन

बहेड़ी। धान खरीद केंद्र प्रभारी पर आरोप लगाकर एंटी करप्शन से रंगे हाथों पकड़वाने वाले किसान की जब प्रशासन ने जांच की तो वह किसान के बदले व्यापारी निकला। हालांकि इसकी पुष्टि के लिए जिलाधिकारी ने इस मामले में एक जांच कमेटी बनाई है।
24 नवंबर की शाम मंडी यार्ड में बने धान खरीद केंद्र के प्रभारी मनीष दुबे पर 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर एंटी करप्शन टीम से रंगे हाथों पकड़वाने वाले ग्राम मलकपुर के किसान सुशील कुमार के खिलाफ भी जांच बैठ गई है।
विज्ञापन

प्रशासन की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सुशील कुमार के जमीन के रकबे में हिस्सेदारी 0. 5677 हेक्टेयर है। इसमें धान बिक्री की सत्यापित मात्रा दो क्विंटल 98 किलो ऑनलाइन पंजीकरण में दर्ज है। प्रशासन ने जब जांच की तो पंजीकरण में दर्ज जमीन का रकबा ठीक पाया गया। लेकिन, जब किसान सुशील कुमार केवल दो क्विंटल 98 किलो धान की बिक्री कर सकते हैं तो फिर वह मंडी में 80 से 100 क्विंटल के बीच धान लेकर कैसे पहुंच गए। प्रशासन द्वारा बनाए गए वीडियो में भी उन्होंने इस बात को कबूला है कि वह सत्यापित मात्र से ज्यादा धान लेकर मंडी में आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
किसान जो धान लेकर आए थे। पंजीकरण में सत्यापित मात्रा से ज्यादा लेकर पहुंचे। अब कमेटी जांच करेगी।
- कमलेश कुमार, डिप्टी आरएमओ, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed