फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Internet data and SIM will be available for tablet

Bareilly News: टेबलेट के लिए मिलेगा इंटरनेट डाटा और सिम

Tue, 23 Apr 2024 06:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 23 Apr 2024 06:31 AM IST
विज्ञापन
Internet data and SIM will be available for tablet
बरेली। जिले के परिषदीय विद्यालयों में दिए गए टेबलेट के संचालन का हल निकल चुका है। अब विद्यालयों को मिलने वाली कंपोजिट ग्रांट से सिम और इंटरनेट डाटा की सुविधा मिलेगी। इसको लेकर लंबे समय से शिक्षक विरोध कर रहे थे।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालयों में टेबलेट दिए गए थे। इसके माध्यम से ऑनलाइन कार्य और शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज की जानी थी। ऐसे में बिना इंटरनेट और सिम के टेबलेट देने का शिक्षक लंबे समय से विरोध कर रहे थे। कई बार बीएसए को ज्ञापन भी सौंपा गया। अब प्रत्येक विद्यालय में दिए गए टेबलेट के लिए सिम और इंटरनेट डाटा विभाग की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए स्कूलों को मिलने वाली कंपोजिट ग्रांट से यह सुविधा ली जाएगी। कंपोजिट ग्रांट से एक टेबलेट के लिए प्रतिमाह अधिकतम 1500 रुपये और दो टेबलेट के लिए 3,000 रुपये खर्च की अनुमति प्रदान की जा रही है। इसका समायोजन विद्यालय को प्राप्त होने वाले अनुदान से किया जाएगा।
विज्ञापन


पांच श्रेणी में दिया जा रहा अनुदान
स्कूल शिक्षा के महानिदेशक कंचन वर्मा की और से बीएसए को पत्र जारी किया गया है। समग्र शिक्षा की वार्षिक कार्ययोजना और बजट 2024-25 को लेकर शिक्षा मंत्रालय ने परिषदीय विद्यालयों को नामांकन के आधार पर पांच श्रेणी में बांटा है। साथ ही इनके लिए कंपोजिट स्कूल अनुदान की स्वीकृति प्रदान की है। अनुदान के लिए स्वीकृत धनराशि जल्द ही जिला स्तर पर भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जव...
परिषदीय विद्यालयों में दिए गए टेबलेट के सिम और इंटरनेट डाटा की खरीद कंपोजिट अनुदान से की जाएगी। इसके लिए शिक्षकों को निर्देश दे दिए गए हैं।

संजय सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed