फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   International Girl's Day: 912 women against 1000 men in Bareilly

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवसः बरेली में 1000 पुरुषों के सापेक्ष 912 महिलाएं

Mon, 12 Oct 2020 02:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 02:54 AM IST
विज्ञापन
International Girl's Day: 912 women against 1000 men in Bareilly
Working Women - फोटो : demo photo

महिला अनुपात में प्रदेश के औसत से भी खराब है जिले का प्रदर्शन

विज्ञापन
बरेली। महिलाओं और बेटियों के उत्थान के लिए सरकार तमाम कार्यक्रम चला रही है, लेकिन बरेली के लिंग अनुपात में महिलाओं व बच्चियों की संख्या अच्छी नहीं है। प्रदेश में 44वीं रैंक होने के साथ ही यहां बेटियों की औसत संख्या प्रदेश के औसत से कम है, जबकि जनसंख्या के मामले में बरेली प्रदेश में नौवें पायदान पर है। ऐसे में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के दावे बेमानी साबित हो जाते हैं।
जनगणना के आंकड़ों ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के दावों की बरेली में सारी पोल खोल दी है। जनसंख्या में प्रदेश में नौवें नंबर पर रहे बरेली जिले के कुल निवासियों में 35.3 प्रतिशत लोग शहरी क्षेत्र में रहते हैं, जबकि अन्य शहरों में 22.3 प्रतिशत। लिंग अनुपात के मामले में यहां की स्थिति अच्छी नहीं है। प्रदेश में 1000 पुरुषों के सापेक्ष 912 महिलाओं का औसत है, लेकिन हमारे जिले में यह औसत 887 है, जो प्रदेश में 44वें नंबर पर है। हालांकि बरेली की यह स्थिति वर्ष 2011 में हुई जनगणना के आधार पर है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि इसके बाद भी स्थिति बहुत अच्छी नजर नहीं आती।
विज्ञापन

महिला सशक्तीकरण की योजनाएं

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, वूमेन हेल्पलाइन, उज्ज्वला, कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल, स्वधार गृह, महिलाओं के रोजगार के लिए स्टेप कार्यक्रम, नारी शक्ति पुरस्कार, राज्य व जिला महिला सम्मान, महिला शक्ति केंद्र और निर्भया आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed