फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   International conference will start today, mathematicians will gather

Bareilly News: अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आज होगा आगाज, जुटेंगे गणितज्ञ

Fri, 30 Aug 2024 07:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 07:22 AM IST
विज्ञापन
International conference will start today, mathematicians will gather
ऑनलाइन व ऑफलाइन व्याख्यान देंगे विशेषज्ञ, अंतर समीकरण, गणितीय मॉडलिंग, ग्राफ सिद्धांत पर करेंगे चर्चा
विज्ञापन

बरेली। श्रीराम मूर्ति स्मारक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में 'विज्ञान व प्रौद्योगिकी में गणित और इसके अनुप्रयोग' विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। 30 और 31 अगस्त को होने वाले सम्मेलन में कई देशों के शिक्षाविद् ऑनलाइन व ऑफलाइन हिस्सा लेंगे।

प्राचार्य डॉ. प्रभाकर गुप्ता ने बताया कि सम्मेलन में अमेरिका, फ्रांस, रूस, स्लोवाकिया, मैक्सिको और साउथ अफ्रीका के विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञ ऑनलाइन व पांडिचेरी विवि, मद्रास विवि, शिवाजी विवि और नेताजी सुभाष विवि के गणितज्ञ ऑफलाइन व्याख्यान देंगे। देश-विदेश के 125 से अधिक रिसर्च स्कॉलर शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन

आयोजन पंजाब केंद्रीय विवि, एसआरएमएस, पांडिचेरी विवि की ओर से संयुक्त रूप से किया जा रहा है। इसका उद्देश्य दुनिया भर के शिक्षाविदों, उद्योगों, प्रौद्योगिकी और अनुसंधान व विकास संगठनों के शोधकर्ताओं को एक साथ लाना है। सम्मेलन में विश्व के ख्याति प्राप्त गणितज्ञ शामिल होकर अंतर समीकरण, गणितीय मॉडलिंग, ग्राफ सिद्धांत, सिमुलेशन, गतिशील प्रणाली आदि विषयों पर चर्चा करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed