फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Intermediate student committed suicide due to depression in Bareilly

Bareilly News: अवसाद में इंटरमीडिएट के छात्र ने दी जान, शर्ट के फंदे से पेड़ पर लटका मिला शव

Thu, 13 Mar 2025 08:41 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 13 Mar 2025 08:41 PM IST
सार

बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक छात्र का शव पेड़ पर शर्ट के फंदे से लटका मिला। परिजनों के मुताबिक छात्र अवसाद में था। इसके चलते उसने आत्महत्या की है। उन्होंने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। 

विज्ञापन
Intermediate student committed suicide due to depression in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में अवसाद के शिकार इंटरमीडिएट के छात्र ने बुधवार को फंदे लगाकर जान दे दी। उसका शव गांव के बाहर खेत में पेड़ पर शर्ट के फंदे के सहारे लटकता मिला। परिवार वालों ने बिना पोस्टमार्टम ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। 

विज्ञापन


सीबीगंज थाने के गांव परधौली निवासी रामपाल का बेटा रोहित प्रजापति (15) इसी वर्ष 11 वीं पास कर इंटरमीडिएट में आया था। कुछ समय पहले हादसे में घायल होने के कारण रोहित के सिर में चोट लगी थी। इसके बाद से वह अवसाद में रहता था। बताते हैं कि उनको दौरे पड़ने की भी शिकायत हो गई थी। 
विज्ञापन


बुधवार दोपहर गांव के निकट बड़ा बाइपास किनारे खेत में पेड़ पर शर्ट का फंदा बनाकर रोहित उस पर झूल गया। सूचना पर इंस्पेक्टर सीबीगंज सुरेश चंद्र गौतम मौके पर पहुंचे। मृतक के परिवार वालों ने शव की शिनाख्त की। उन्होंने बताया कि परिवार वालों ने किसी कार्रवाई से इन्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed