फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   inter college teacher found dead on the roadside in Bareilly

Bareilly News: किच्छा नदी किनारे पड़ा मिला शिक्षक का लहूलुहान शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Sat, 21 Dec 2024 06:54 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 21 Dec 2024 06:54 PM IST
सार

शेरगढ़ क्षेत्र के गांव पनबड़िया स्थित किच्छा नदी के किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक एक इंटर कॉलेज में प्राइवेट शिक्षक था। वह हल्द्वानी प्रतियोगी परीक्षा देने गया था। 

विज्ञापन
inter college teacher found dead on the roadside in Bareilly
सूरजपाल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के शेरगढ़ थाना क्षेत्र में युवक का शव शुक्रवार रात गांव पनवड़िया बरगमा मार्ग और किच्छा नदी के समीप शव पड़ा मिला। युवक की पहचान सूरजपाल पुत्र बनवारी लाल, गांव केशवपुर गुलड़िया थाना शीशगढ़ के तौर पर हुई। उसके परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। 

विज्ञापन


शेरगढ़ पुलिस को ग्रामीणों के माध्यम से सूचना मिली थी कि पनवड़िया बरगमा मार्ग स्थित किच्छा नदी के किनारे युवक का शव पड़ा है। सूचना पर घटनास्थल का एसपी देहात उत्तरी मुकेश कुमार मिश्रा, सीओ मीरगंज गौरव सिंह ने मौका मुआयना किया। युवक की पहचान होने के बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई। 
विज्ञापन


परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप 
परिजनों ने बताया कि सूरजपाल के चेहरे पर धारदार हथियार जैसे चाकू या तलवार आदि से कटने के निशान थे। पुलिस को मौके पर बाइक, मोबाइल फोन व रुपये कुछ नहीं मिला। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन किसी के साथ दुश्मनी होने से भी इन्कार किया। फिलहाल, हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि सूरजपाल मानपुर के गांव स्थित एक इंटर कॉलेज में निजी अध्यापक थे। सूरजपाल ने बीएससी और बीएड कर लिया था। वह घर से बृहस्पतिवार सुबह को बाइक से उत्तराखंड के हल्द्वानी में प्रतियोगी परीक्षा देने के लिए निकले थे। शुक्रवार रात उनकी मौत की सूचना मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed