फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Insulators blown in rain, a flurry of local faults

Bareilly News: बारिश में फुंके इंसुलेटर, लोकल फॉल्ट की झड़ी

Mon, 08 Jul 2024 05:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 08 Jul 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
Insulators blown in rain, a flurry of local faults
बरेली। लगातार हो रही बारिश के बीच शहर से लेकर देहात तक लोकल फॉल्टों की झड़ी लगी हुई है। उपकेंद्रों पर पानी भरने, इंसुलेटर फुंकने और लोकल फाॅल्टों के साथ फीडर ब्रेक डाउन होने के कारण शहर के कई इलाकों में छह घंटे तक कटौती हुई। सुभाषनगर में 33 केवी लाइन का पोल टूटने से बड़े इलाके की आपूर्ति ठप हो गई। सुभाषनगर, किला, हरुनगला, शाहदाना में फॉल्ट हुए। पुराना शहर के इलाकों में दिनभर ट्रिपिंग होती रही। इससे 20 हजार से ज्यादा उपभोक्ता प्रभावित हुए।
विज्ञापन

रविवार को हरुनगला उपकेंद्र के पवन विहार, कृष्णा कॉलोनी में दिन भर ट्रिपिंग होती रही। रामगंगानगर में भी इसी तरह के हालात रहे। सतीपुर, बीसलपुर रोड, डोहरा इलाकों के उपभोक्ताओं को भी कटौती और ट्रिपिंग का सामना करना पड़ा। किला उपकेंद्र के गढ़ी चौकी इलाके में दोपहर दो से शाम सात बजे तक बिजली गुल रही। साहूकारा, जामा मस्जिद, बमनपुरी, मलूकपुर और कुंवरपुर में भी लोकल फॉल्ट के कारण कटौती और ट्रिपिंग की समस्या रही। सुभाषनगर में पटेल विहार के पास खंभा टूट गया। दूसरी ओर यहां 33 केवी लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। इससे बदायूं रोड, सर्वोदय नगर, करगैना, बीडीए कॉलोनी आदि इलाकों के उपभोक्ताओं को ट्रिपिंग और कटौती का सामना करना पड़ा। शाहदाना उपकेंद्र से जुटे पुराना शहर के इलाकों में रविवार को दिनभर ट्रिपिंग होती रही। जगतपुर में इंसुलेटर फुंकने के कारण दो घंटे तक कटौती की गई।
विज्ञापन

इज्जतनगर के परतापुर चौधरी, सीबीगंज के मथुरापुर इलाकों में भी लाइनें टूटने और इंसुलेटर फुंकने के कारण उपभोक्ताओं को कटौती का सामना करना पड़ा। देहात क्षेत्र के कई उपकेंद्रों में पानी भरने के कारण समस्या रही। मीरगंज उपकेंद्र से आठ घंटे आपूर्ति ठप रही। राधामाधव उपकेंद्र में फॉल्ट के कारण कटौती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



- लोकल फॉल्ट होने पर बारिश के कारण इनको ठीक करने में देरी हो रही है। इस कारण कुछ इलाकों में ट्रिपिंग और कटौती की समस्या बनी हुई है। अधिशासी अभियंता गौरव शुक्ला ने बताया कि बिजली के खंभे, पोल, ट्रांसफार्मरों में नमी के कारण अर्थिंक से खतरा रहता है। कहीं पर लोकल फॉल्ट होने की दशा में एहतियात बरतते हुए काम किए जा रहे हैं। रविवार को भी बारिश के कारण लोकल फॉल्ट ठीक करने में देरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed