फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Instructions to improve cleanliness and passenger facilities in buses

Bareilly News: बसों में सफाई और यात्री सुविधाओं में सुधार की हिदायत

Sun, 09 Apr 2023 01:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 09 Apr 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Instructions to improve cleanliness and passenger facilities in buses
बरेली। परिवहन निगम के नोडल अफसर श्याम बाबू ने शनिवार को सेटेलाइट और पुराना बस अड्डे का निरीक्षण कर बसों में सफाई बढ़ाने और यात्री सुविधाओं में सुधार करने की हिदायत दी। अधिकारियों को चेताया कि लापरवाही होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नोडल अफसर श्याम बाबू सुबह 11 बजे पुराना बस स्टैंड पहुंचे। यहां निरीक्षण के बाद उन्होंने आरएम दीपक चौधरी, एआरएम योगेंद्र कुमार, एआरएम राजेश पाठक और संजीव श्रीवास्तव समेत अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशानिर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बसों और बस स्टैंड पर गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। गर्मियों के मद्देनजर पंखे, पेयजल की बेहतर व्यवस्था के निर्देश दिए। नोडल अफसर ने निरीक्षण के बाद रीजन के बरेली, रुहेलखंड, पीलीभीत और बदायूं डिपो के एआरएम के साथ बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

--------------
ज्ञापन देने को कर्मचारी नेता करते रहे इंतजार
विभिन्न मांगों और प्रबंधन की अनदेखी की शिकायतें नोडल अफसर के सामने रखने को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद का शिष्टमंडल इंतजार ही करता रहा। अधिकारियों ने नोडल अफसर से उनकी मुलाकात नहीं होने दी। इस संबंध में क्षेत्रीय मंत्री रविंद्र कुमार ने रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने प्रदेश नेतृत्व को पत्र लिखकर अवगत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed