{"_id":"66e249b989cb6f910a06eae6","slug":"inspector-sub-inspector-suspended-for-negligence-in-public-hearing-and-investigation-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जनसुनवाई और विवेचना में लापरवाही पर इंस्पेक्टर-दरोगा निलंबित, एसएसपी ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जनसुनवाई और विवेचना में लापरवाही पर इंस्पेक्टर-दरोगा निलंबित, एसएसपी ने की कार्रवाई
Thu, 12 Sep 2024 07:28 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 12 Sep 2024 07:28 AM IST
सार
बरेली में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर फिर कार्रवाई हुई है। एसएसपी ने विवेचना में लापरवाही बरतने पर आंवला थाने के इंस्पेक्टर क्राइम और प्रेमनगर थाने के दरोगा को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
एसएसपी अनुराग आर्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में एसएसपी अनुराग आर्य ने जनसुनवाई में लापरवाही और विवेचना के नाम पर सुस्ती बरतने पर आंवला थाने के इंस्पेक्टर क्राइम देवेंद्र सिंह और प्रेमनगर थाने के दरोगा कृपाल सिंह को निलंबित कर दिया। बुधवार शाम को यह कार्रवाई की गई। विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
आंवला कोतवाली के इंस्पेक्टर क्राइम देवेंद्र सिंह को एक मुकदमे की विवेचना 20 अगस्त को दी गई थी लेकिन 21 दिन बीतने के बाद भी उन्होंने विवेचना ग्रहण नहीं की। इसी तरह 23 अगस्त को जनसुनवाई में एसएसपी को मिली शिकायत की जांच थाना प्रेमनगर पर तैनात दरोगा कृपाल सिंह को दी गई थी लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
इससे जांच में देरी हुई और पीड़ित परेशान हुआ। एसएसपी ने दोनों मामलों की जानकारी होने पर देवेंद्र सिंह व कृपाल सिंह को निलंबित कर दिया। बता दें कि जिले में इससे पहले भी लापरवाही के मामले में कई पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन