फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   inspector's son was murdered by strangulation in Bareilly

गला दबाकर दरोगा के बेटे की हत्या: मदद के लिए रातभर भटकी मां, इंस्पेक्टर बोले- सुबह आना...; नाले में मिली लाश

Tue, 16 Jul 2024 11:13 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 16 Jul 2024 11:13 AM IST
सार

बरेली में रविवार को दरोगा के बेटे का शव नाले में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन
inspector's son was murdered by strangulation in Bareilly
नाले में मिला था युवक का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में दरोगा के बेटे की हत्या गला दबाकर की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि होने के बाद पुलिस बैकफुट पर आई और पांच लोगों पर हत्या की रिपोर्ट कर ली। दो नामजदों को हिरासत में ले लिया गया। आरोपी और मृतक प्रापर्टी के धंधे से जुड़े थे। प्राथमिक तौर पर प्लॉट बेचने के बाद कमीशन को लेकर हत्या की बात सामने आ रही है।

विज्ञापन

 
नवादा शेखान में पानी की टंकी के पास रहने वाले 22 वर्षीय अमन का शव रविवार को मिनी बाईपास पर जीएन सिटी कॉलोनी के पास नाली से बरामद हुआ था। अमन के पिता सुनील शाहजहांपुर में दरोगा हैं। अमन की गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई। मां शोभा ने बताया कि मलूकपुर में प्रॉपर्टी डीलर विपिन गुप्ता के कार्यालय में अमन की हत्या की गई। 
विज्ञापन

  
यहां अमन के आने के सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिल गए हैं, लेकिन शव को यहां से कैसे ले जाया गया इसके फुटेज नहीं मिले। मां शोभा की तहरीर पर कोछली निवासी राम गुज्जर, इज्जतनगर के लक्ष्मीपुर निवासी पवन, किला में मलूकपुर जवाहर बरातघर के पास वाली गली में रहने वाले जतिन, किला निवासी पीयूष शंखधार व अज्ञात पर किला पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस से मदद मांग रही थी मां, इंस्पेक्टर बोले- सुबह आना
अमन की हत्या के मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। जिस रात अमन की हत्या की गई, उस रात उसकी मां पुलिस के सामने बेटे को बरामद करने के लिए गिड़गिड़ाती रही। तब इंस्पेक्टर किला ने कहा कि सुबह आना, मदद की जाएगी। 

13 जुलाई को अमन ने मां शोभा को फोन करके बताया था कि उसे व भमोरा के रामगुज्जर को एसओजी वालों ने पुलिस लाइन बुलाया है। रात दस बजे इज्जतनगर के लक्ष्मीपुर निवासी पवन ने उसके बेटे के मोबाइल से शोभा का फोन करके तत्काल गढ़ी चौकी आने के लिए कहा। 

बताया कि मलूकपुर में जवाहर बरातघर के पास गली में विपिन गुप्ता के कार्यालय में अमन को बंद करके रखा गया है। यहां जतिन व प्रियांशु शंखधार आदि लड़के भी हैं। शोभा रात 12:30 बजे गढ़ी चौकी के पास पहुंच गईं और राम गुज्जर व पवन को फोन मिलाया, लेकिन दोनों ने फोन नहीं उठाया। रात 1:30 बजे शोभा ने डायल 112 को फोन मिलाकर पुलिसकर्मियों को बुलाया। सूचना पर इंस्पेक्टर किला हरेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए।

रातभर भटकती रही मां 
इंस्पेक्टर किला ने शोभा देवी से कहा कि सुबह आकर प्रार्थना पत्र दे देना, मदद की जाएगी। शोभा रात तीन बजे पवन के घर पहुंचीं। पवन ने अमन का मोबाइल फोन उन्हें दिया और बताया कि अमन की बाइक भी उसके पास है। 

14 जुलाई को राम गुज्जर ने बातचीत के लिए शोभा को फोन करके पुलिस लाइन बुलाया, लेकिन शोभा 11 बजे किला थाने पहुंच गईं। इसके बाद अमन का शव बरामद हो गया। पिता सतीश का कहना है कि घटना वाली रात पत्नी पुलिस वालों से मदद मांगती रही लेकिन नहीं मिली। परिजन ने बताया कि राम गुर्जर एसओजी का मुखबिर है। 

एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि दो नामजद आरोपियों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज से भी कुछ चेहरे पहचाने गए हैं। हत्या की सही वजह आरोपियों से पूछताछ के बाद ही पुष्ट हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed