फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Inspector of Aliganj police station arrested for taking bribe of Rs 15 thousand

Bareilly News: 15 हजार रुपये रिश्वत लेते अलीगंज थाने का दरोगा गिरफ्तार

Sat, 30 Nov 2024 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Inspector of Aliganj police station arrested for taking bribe of Rs 15 thousand
बरेली। एंटी करप्शन टीम ने मुकदमे से जानलेवा हमले की धारा हटाने के नाम पर 15 हजार रुपये रिश्वत लेते अलीगंज थाने के दरोगा को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ भमोरा थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दरोगा मूल रूप से बिजनौर का निवासी है।
विज्ञापन

थाना विशारतगंज के गांव इस्माइलपुर निवासी कैलाश पाठक के खिलाफ अलीगंज थाने में जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज है। मामले में जांच अलीगंज थाने में तैनात दरोगा महेश कर रहा था। महेश मूल रूप से बिजनौर जिले के थाना नगीना के गांव किशनपुर का निवासी है। उसने मुकदमे से हमले की धारा हटाने के लिए रिश्वत मांगी। कैलाश ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन में दर्ज कराई।
विज्ञापन

दरोगा ने कैलाश को 15 हजार रुपये लेकर शुक्रवार की दोपहर अलीगंज में जामा मस्जिद के पास बुलाया था। कैलाश वहां पहुंचा और उसने दरोगा को रुपये दे दिए। इसी दौरान एंटी करप्शन की टीम ने दरोगा को दबोच लिया। उसकी जेब से रिश्वत के 15 हजार रुपये बरामद हुए। सीओ एंटी करप्शन यशपाल सिंह ने बताया कि दरोगा के खिलाफ भमोरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed