{"_id":"66b1f93bdb6a0c08b90e617e","slug":"inspector-got-settlement-done-in-the-case-of-robbery-and-attempted-murder-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: लूट और हत्या की कोशिश के मामले में इंस्पेक्टर ने किया खेल, आईजी ने दिए जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: लूट और हत्या की कोशिश के मामले में इंस्पेक्टर ने किया खेल, आईजी ने दिए जांच के आदेश
Tue, 06 Aug 2024 03:52 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 06 Aug 2024 03:52 PM IST
सार
बरेली में लूट और हत्या की कोशिश के आरोपियों का शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया गया। इस मामले में इज्जतनगर थाने के इंस्पेक्टर की भूमिका पर सवाल उठ रहे थे। इस पर आईजी ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में लूट और हत्या की कोशिश के आरोपियों को थाने में समझौता कराकर छोड़ने का मामला इंस्पेक्टर के गले की फांस बन गया है। आईजी ने मामले में एसएसपी को जांच कराने के आदेश दिए हैं। जांच रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
इज्जतनगर थाने में तीन दिन पहले रिटायर्ड दरोगा सफदर अली ने खलीक अहमद, बिलाल हुसैन और 45 अज्ञात लोगों पर बलवा, लूट व हत्या की कोशिश की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपियों ने सफदर अली की लाइसेंसी राइफल लूटने और हत्या की कोशिश की थी। इस घटना के दौरान सफदर अली का भी राइफल ताने वीडियो वायरल हुआ था, जिसे उन्होंने आत्मरक्षा की बात कहा था।
विज्ञापन
तब पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया, लेकिन बाद में शांतिभंग के आरोप में चालान करके मामला निपटा दिया गया। इंस्पेक्टर इज्जतनगर राधेश्याम की भूमिका को लेकर सवाल उठे थे। इस मामले में आईजी डॉ राकेश कुमार सिंह ने एसएसपी अनुराग आर्य को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन