फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   police inspector gave triple talaq to his wife near police station in Bareilly

साथ चलो फिर से सब ठीक कर दूंगी: दरोगा ने थाने के पास पत्नी को दिया तीन तलाक, महिला जताती रही ये इच्छा

Sun, 07 Aug 2022 02:39 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 07 Aug 2022 02:39 AM IST
सार

पीड़ित रुबीना ने कहा है कि पति आरिफ खान कासगंज के न्यौली भूमर मानपुर नगरिया का रहने वाला है। लंबे समय से उन दोनों के बीच विवाद चल रहा है। इसके चलते उन्होंने महिला थाने में दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। शुक्रवार को मुकदमे के संबंध में वह पिता और बच्चों के साथ महिला थाने पहुंची।

विज्ञापन
police inspector gave triple talaq to his wife near police station in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बरेली में किला के मोहल्ला स्वालेनगर में रहने वाली रूबीना खान को उनके पति आरिफ खान ने महिला थाने के पास तीन तलाक दे दिया। रूबीना ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरिफ खान पुलिस में दरोगा है और बिजनौर के थाना चांदपुर में तैनात है।

विज्ञापन


रुबीना ने कहा है कि पति आरिफ खान कासगंज के न्यौली भूमर मानपुर नगरिया का रहने वाला है। लंबे समय से उन दोनों के बीच विवाद चल रहा है। इसके चलते उन्होंने महिला थाने में दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। शुक्रवार को मुकदमे के संबंध में वह पिता और बच्चों के साथ महिला थाने पहुंची।

विज्ञापन

तभी महिला थाने के पड़ोस में स्थित चौकी चौराहा पुलिस चौकी के सामने उन्होंने आरिफ की गाड़ी खड़ी थी। वह गाड़ी के पास आरिफ को फिर से साथ रहने के लिए समझाने लगीं। उन्हें परिवार की खुशी और बच्चों का वास्ता देकर सब चीजें फिर से ठीक करने की दुहाई दी। मगर समझौते के बजाय आरिफ उनसे अभद्रता करने लगा और सड़क पर ही तीन तलाक दे दिया। इसके बाद उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed