फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Inspector Crime started investigation, SOG also started investigation

Bareilly News: इंस्पेक्टर क्राइम ने शुरू की विवेचना, एसओजी भी पड़ताल में लगी

Sat, 14 Oct 2023 02:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 14 Oct 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
Inspector Crime started investigation, SOG also started investigation
सीबीगंज। छात्रा को ट्रेन के सामने फेंकने के मामले में विवेचना कर रहे सीबीगंज थाने के इंस्पेक्टर की मदद में एसओजी भी जुट गई है। एसओजी ने शुक्रवार को छात्रा के गांव, कोचिंग सेंटर आदि स्थानों पर जाकर पूछताछ की। साथ ही पुलिस को छात्रा के होश में आने का भी इंतजार है, ताकि बयान ले सके।
विज्ञापन

सीएम योगी की नाराजगी के बाद एसएसपी ने घटनाक्रम की जांच की कमान खुद हाथ में ले रखी है। उन्होंने एसओजी को फुटेज व जानकारी जुटाने में लगा दिया है। सीबीगंज थाने के इंस्पेक्टर क्राइम सर्वेश कुमार विवेचना में जुटे हैं। पुलिस व एसओजी की टीम ने सीबीगंज में डेरा जमा लिया है। सूत्र बताते हैं कि इस घटना में आरोपी के दो अन्य साथी भी शक के घेरे में हैं। पुलिस उनके नंबर सर्विलांस पर लगाकर घटना की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

सीबीगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली छात्रा मंगलवार रात रेलवे ट्रैक पर मिली थी। उसके दोनों पैर व एक हाथ कटा था। पिता व परिजनों ने गांव के ही एक शोहदे पर उसके साथ छेड़छाड़ कर उसे रेलवे ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाकर शिकायत की थी। आरोप था कि उसकी हरकतों के बारे में जानकारी के बाद भी उसके पिता ने कोई हस्तक्षेप नहीं किया। मामले में पिता-पुत्र को जेल भेज दिया गया है। वहीं सीबीगंज थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
वर्जन
- सीबीगंज मामले में परिजनों की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस पूरी कार्रवाई कर चुकी है। विवेचक अन्य संभावित बिंदुओं पर विवेचना करेंगे। ज्यादा महत्वपूर्ण छात्रा का होश में आना है। उसके सही होने पर पुलिस उसका बयान दर्ज करेगी जिसे विवेचना में शामिल किया जाएगा। - घुले सुशील चंद्रभान, एसएसपी

---
पिता ने डीएम को दिया पत्र, सरकारी नौकरी और आर्थिक मदद मांगी
- छात्रा के पिता ने शुक्रवार को डीएम को एक पत्र सौंपकर बेटी के भविष्य को लेकर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि छात्रा के ठीक हो जाने पर उसे सरकारी नौकरी व पचास लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए। इसके लिए शासन स्तर से कार्रवाई कराई जाए। डीएम ने उन्हें आश्वासन दिया कि इस मांग को वह शासन को भिजवाएंगे। छात्रा का उपचार चल रहा है, उसकी यथासंभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed