फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Inspector and scribe forcibly sit in the police station, leaving ten thousandInspector and scribe forcibly sit in the police station, leaving ten thousand

दरोगा और मुंशी ने थाने में जबरन बैठाया, दस हजार लेकर छोड़ा

Mon, 13 Jul 2020 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 01:10 AM IST
विज्ञापन
Inspector and scribe forcibly sit in the police station, leaving ten thousandInspector and scribe forcibly sit in the police station, leaving ten thousand
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

ठेकेदार ने डीआईजी को मेसेज भेजकर की भोजीपुरा पुलिस की शिकायत
विज्ञापन

पशु तस्कर से मुठभेड़ मामले में फंसाने की धमकी दी, छह हजार और मांग रहे

बरेली। भोजीपुरा थाने के एक दरोगा व मुंशी पर ठेकेदार ने थाने में बैठाकर दस हजार रुपये लेकर छोड़ने का आरोप लगाया है। कहा कि प्रधान के भाई के जरिये छह हजार रुपये और मांगे जा रहे हैं। चेतावनी दी कि दरोगा ने पशु तस्कर से मुठभेड़ में नाम खोलने और ट्रेन की पटरी पर डालने की धमकी दी है। इस मामले में डीआईजी से शिकायत की गई है। कॉल रिकार्डिंग भी वायरल हुई है।
हरियाणा से आकर भोजीपुरा में आकर बसे जुलकर नैन सौभाग्य योजना से गांवों में कराए जा रहे विद्यतीकरण के ठेकेदार हैं। उन्होंने बताया कि गौंटिया गांव का एक शख्स उनके साथ काम करता था। उसने करीब छह महीने पहले उनके 11 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली थी और उनके भाई अब्दुल हई का ट्रैक्टर हड़प लिया था। इस मामले में उन्होंने शिकायत दर्ज कराई थी। इसी सिलसिले में शनिवार दोपहर भोजीपुरा थाने गए थे। वहां दरोगा और मुंशी ने बैठा लिया। उन्हें अलीनगर में पशु तस्कर से हुई मुठभेड़ में शामिल करने और पीछे रेलवे ट्रैक पर बांधकर डालने की धमकी दी। किसी तरह दूसरे के नंबर से उन्होंने पत्नी को सूचना दी तो वह प्रधान के भाई को लेकर थाने आईं। तब 15 हजार रुपये दरोगा और एक हजार मुंशी को देकर छोड़ने का सौदा तय हुआ। पत्नी रात में दस हजार रुपये देकर उन्हें छुड़ा लाईं। आरोप लगाया कि दरोगा और मुंशी प्रधान के भाई पर दबाव बनाकर छह हजार रुपये और मांग रहे हैं। प्रधान के भाई उन्हें कॉल कर रहे हैं। इसकी रिकार्डिंग भी उनके पास मौजूद है। जुलकर ने बताया कि उन्होंने डीआईजी के मोबाइल पर मेसेज करके और शिकायत भेजकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जुलकर लोगों को छुड़वाने और पकड़वाने के लिए पुलिस के नाम पर लोगों से रुपये ले लेता है। अलीनगर वाले पशु तस्कर को छुड़ाने के लिए भी उसने किसी से रुपये मांगे थे। उसी की पैरवी करने थाने आया तो उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया था। स्टाफ पर रुपये लेने के आरोप गलत हैं। - मनोज त्यागी, इंस्पेक्टर भोजीपुरा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed