फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Alleging indecency on inspector workers of Hindu organisations protest outside police station in Bareilly

इंस्पेक्टर पर अभद्रता का आरोप: थाने के सामने बैठे हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता, हनुमान चालीसा का किया पाठ

Tue, 16 Apr 2024 12:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 16 Apr 2024 12:36 PM IST
सार

आंवला में मांस लदी पिकअप को पकड़ने के बाद कार्रवाई को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने हंगामा किया। उन्होंने इंस्पेक्टर पर अभद्रता का आरोप लगाया और थाने के सामने ही धरने पर बैठ गए। 

विज्ञापन
Alleging indecency on inspector workers of Hindu organisations protest outside police station in Bareilly
थाने के सामने धरने पर बैठे हिंदूवादी कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के आंवला में मांस ले जा रही पिकअप को पकड़ने के बाद कार्रवाई को लेकर हिंदूवादी संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक हो गई। इंस्पेक्टर पर अभद्रता का आरोप लगाकर कार्यकर्ता थाने के सामने ही धरने पर बैठ गए और हनुमान चालीसा का पाठ किया। देर रात तक प्रदर्शन जारी रहा। 

विज्ञापन


विहिप के नगर अध्यक्ष दुर्गेश सक्सेना ने बताया कि सोमवार रात करीब आठ बजे चालक ने पुरैना तिराहे पर एक पिकअप गाड़ी को रोका। यहां खड़े कार्यकर्ताओं ने गाड़ी में रखे ड्रम में मांस देख जब चालक से पूछताछ की तो वह घबरा गया। मांस बरामद होने पर सूचना पुलिस को दी गई। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी उनसे ही बहस करने लगी। नोकझोंक के बाद गाड़ी को थाने लाया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर देने को कहा। इस पर हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोग भड़क गए। उन्होंने आरोप लगाया कि नवरात्र में प्रतिबंध के बावजूद पुलिस पशुओं के कटान पर पाबंदी नहीं लगा पा रही है। पुलिस शिकायतकर्ताओं को ही हतोत्साहित करने लगती है। उन्होंने धमकाने का भी आरोप लगाया।

हनुमान चालीसा का पाठ किया 
बहसबाजी के बीच इंस्पेक्टर पर अभद्रता करने का आरोप लगाकर कार्यकर्ता थाना गेट पर ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की। आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई न होने तक गेट पर बैठकर हनुमान चालीसा पाठ का एलान कर दिया। सूचना पर बड़ी संख्या में और कार्यकर्ता भी पहुंच गए। उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ किया। 

इंस्पेक्टर ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन भी दिया मगर वह नहीं माने। देर रात तक हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों का धरना जारी था। यहां बजरंग दल के नगर संयोजक आशीष पाठक व राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित शर्मा के साथ दिलीप शर्मा, मनोज प्रजापति, शक्ति सिंह, आकाश राजपूत, प्रेम, दुष्यंत, कंचन ठाकुर, अभय चैहान, योगेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

अभद्रता का आरोप गलत
मामले में इंस्पेक्टर वीरेश कुमार ने बताया कि अभद्रता का आरोप गलत है। गाड़ी को सीज किया गया है। पकड़े गए चालक के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। नवरात्र में मांस की बिक्री पर प्रतिबंध है। चोरी-छिपे पशुओं का कटान करने वालों पर भी कार्रवाई की जाती है।

सीओ आंवला नीलेश मिश्र ने कहा कि हंगामे की जानकारी पर थाना पुलिस से जानकारी ली गई थी। अभद्रता का आरोप निराधार है। गाड़ी को सीज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed