फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Inspection authorities should send Selfi

निरीक्षण करने वाले अधिकारियों को भेजनी होगी सेल्फी

Thu, 31 Mar 2016 01:42 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Thu, 31 Mar 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
पोषण मिशन के तहत गोद लिए गांवों में निरीक्षण के लिए विभाग की ओर से एक नया मोबाइल एप बनाया गया है। गांव में जाकर वहीं से अधिकारियों को अपनी सेल्फ पोस्ट करनी होगी, तभी निरीक्षण आख्या अपलोड होगी। विकास भवन के सभागार में हुई बैठक में अधिकारियों को यह जानकारी दी गई। इसमें उन्हें मोबाइल ऐप डाउनलोड करने का तरीका भी बताया गया।
विज्ञापन

राज्य पोषण मिशन के अंतर्गत शिव सहाय अवस्थी की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्राम सभाओं के फरवरी में किए गए भ्रमण की समीक्षा की गयी और अधिकारियों से अपनी-अपनी निरीक्षण आख्या भेजना निर्देश दिया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि मिश्रा ने निरीक्षण के लिए शुरू किए नए ऐप के बारे में विस्तृत रूप से बताया। उन्होंने सीडीपीओ, सुपरवाइजरों को निर्देश दिए कि पोषण दिवसों को प्रभावी बनाया जाए। हर आंगनबाड़ी में हॉट कुक्ड फूड योजना के तहत जो फंड था, वह रिलीज कर दिया गया है। बाकी का बजट आने के बाद उपलब्ध करा दिया जाएगा। बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी केपी तिवारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी विवेक श्रीवास्तव आदि भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed