{"_id":"0e27bcd8475fa6b5ebf77706616a5ab9","slug":"inspaction-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए डीआरएम ने देखा बरेली जंक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए डीआरएम ने देखा बरेली जंक्शन
बरेली
Updated Sat, 11 Jul 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। एनआर मुरादाबाद मंडल के नए डीआरएम प्रमोद कुमार ने अपने स्पेशल सैलून से विंडो इंस्पेक्शन करके बरेली जंक्शन का हाल देखा। शुक्रवार सुबह आठ बजे किसान एक्सप्रेस में लगे स्पेशल कोच से वे बरेली होते हुए लखनऊ दिशा में निकले। जंक्शन पर ट्रेन रुकते ही स्टेशन अधीक्षक सुरेश शर्मा तथा अन्य अधिकारियों ने कोच में जाकर डीआरएम की अगवानी की। डीआरएम ने इन लोगों से बरेली जंक्शन पर यात्री सुविधाओं की स्थिति के बारे में जानकारी ली और दिक्कतों के बारे में भी पूछा। अधिकारियों ने बताया कि डीआरएम ने सोमवार को ही चार्ज लिया है। वे इस दिनों अपने क्षेत्र के दौरे पर हैं।
विज्ञापन