फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Innovation in Public Service Award to CEO Dr Tanu Jain of Bareilly Cantonment Board

UP: बरेली छावनी परिषद की सीईओ को इनोवेशन इन पब्लिक सर्विस अवॉर्ड, केंद्रीय मंत्री ने कार्यों को सराहा

Wed, 19 Nov 2025 06:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 19 Nov 2025 06:53 PM IST
सार

बरेली छावनी परिषद की सीईओ डॉ. तनु जैन को पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा सुधार और जन केंद्रित प्रशासन के नवाचार कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है। उन्हें इनोवेशन इन पब्लिक सर्विस अवॉर्ड से नवाजा गया है। 

विज्ञापन
Innovation in Public Service Award to CEO Dr Tanu Jain of Bareilly Cantonment Board
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने डॉ. तनु जैन को किया सम्मानित - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली में छावनी परिषद की सीईओ डॉ. तनु जैन को इनोवेशन इन पब्लिक सर्विस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उनके पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा सुधार और जन केंद्रित प्रशासन के नवाचार कार्यों को सराहना करते हुए दिया गया।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सीईओ डॉ. तनु जैन सम्मानित किया है। उन्होंने कहा कि डॉ. तनु जैन के नेतृत्व में बरेली में कई परिवर्तनकारी पहल सफलता के साथ लागू हुई हैं। इनमें पर्यावरण पुनर्स्थापन, हरित पहल, आधुनिक शिक्षा सुधार, सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम और कुशल सार्वजनिक सेवा वितरण मॉडल शामिल हैं। उनकी कार्यशैली सरलता, विस्तारयोग्यता और लोग-पहले दृष्टिकोण पर आधारित रही है, जिसने जिले में सुशासन का एक नया मानक स्थापित किया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंUP: बरेली के दो गांवों को मिला पुरस्कार, पीएमयू के संचालन में भमौरा और मॉडल गांव में भरतौल प्रदेश में नंबर वन
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सम्मान पाने के दौरान डॉ. तनु जैन ने टीम, नागरिकों और राज्य सरकार का आभार व्यक्त कर संकल्प लिया कि पर्यावरण-संवेदनशील, शिक्षित और भविष्य-उन्मुख बरेली के निर्माण के लिए नवाचार को निरंतर गति देती रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed