फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Innocent girl murdered after raped in Badaun of uttar pradesh

बदायूं : हैवानियत के बाद मासूम बच्ची की हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ा और जमकर पीटा

Sun, 11 Apr 2021 11:49 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 11 Apr 2021 11:49 PM IST
सार

बदायू में बच्ची की हैवानियत के बाद हत्या
खेत पर बालियां बीन रही थी बालिका, गेहूं काट रहे थे मां-बाप
गांव के लोगों ने मौके पर ही आरोपी को पकड़ा और जमकर पीटा

विज्ञापन
Innocent girl murdered after raped in Badaun of uttar pradesh
फाइल फोटो

विस्तार

बदायूं के सिविल लाइंस इलाके में रविवार शाम पांच साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद युवक ने हत्या कर दी। घटना के बाद शोर पर ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी उत्तराखंड के ऊधम सिंह जिले का है, वहां कैसे पहुंचे पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन


मामला रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे का है। उस वक्त अनुसूचित जाति की पांच वर्षीय बच्ची गांव से कुछ दूर स्थित खेत में गेहूं की बालियां बीन रही थी। नजदीक में उसके मां-बाप गेहूं काट रहे थे। ग्रामीणों के मुताबिक बच्ची के साथ गांव के अन्य बच्चे भी थे। इस दौरान उन बच्चों को प्यास लगी। 
विज्ञापन


वह नजदीक के ट्यूबवेल पर पानी पीने चले गए लेकिन बच्ची वहीं रह गई। इसी दौरान एक खेत में छिपे करीब 30 वर्षीय युवक ने उसे पकड़ लिया। उसके साथ वहीं गेहूं के खेत में दुष्कर्म किया। बच्ची के शोर मचाने पर युवक ने उसका गला दबा दिया। इससे उसकी मौत हो गई। इधर, जब बच्चे लौटकर आए तो उन्होंने शोर मचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर ग्रामीण जुटे और युवक को पकड़कर धुनाई शुरू कर दी। सूचना पर सीओ सिटी चंद्रपाल सिंह और सिविल लाइंस इंस्पेक्टर सुधाकर पांडेय पहुंच गए। उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बताया जा रहा है कि आरोपी गुफरान पुत्र शफीक अहमद उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के सुल्तानपुर का निवासी है। पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई करने में लगी है।

वारदात सिविल लाइंस क्षेत्र के एक गांव की है। बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। इस संबंध में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। वह खेत में कैसे पहुंचा, इसकी जांच कराई जा रही है।
संकल्प शर्मा, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed