{"_id":"615cb5d68ebc3e0c165180e2","slug":"innocent-dies-after-being-crushed-by-debris-laden-tractor-trolley-bareilly-news-bly461908294","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलबा लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलकर मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलबा लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलकर मासूम की मौत
विज्ञापन
यश (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कटराचांद खां से सेटेलाइट के पास पीलीभीत रोड पर निकलने वाली गली में मलबा लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलकर सात साल के मासूम यश की मौत हो गई। यश अपने नाना विनोद कुमार के साथ सब्जी लेने जा रहा था। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर भाग गया।
सेटेलाइट के पास आजाद नगर मोहल्ले में रहने वाले विनोद कुमार के यहां उनके दामाद सुनील कुमार तीन साल से सपरिवार रह रहे हैं। सुनील बरेली में ही काम करते हैं। सोमवार शाम करीब चार बजे सुनील का सात वर्षीय बेटा यश अपने नाना विनोद के साथ सब्जी लेने जाने के लिए घर से निकला। दोनों जब सेटेलाइट से कटरा चांद खां की ओर जाने वाली गली से गुजर रहे थे तभी मलबा लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने यश को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची बारादरी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया।

पुलिस से बचने को गलियों से निकलती हैं मलबा, रेत लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली
रेत और मलबा ढोने वाली ट्रैक्टर ट्रॉली पुलिस से बचने के लिए मुख्य मार्गों के बजाय मोहल्लों की गलियों से होकर गुजरती हैं। गलियों में ट्रैक्टर ट्रॉली आने के बाद इतनी जगह भी नहीं बचती कि दोपहिया वाहन भी निकल सके। लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। दरअसल, मुख्य रोड से निकलने पर पुलिस इन ट्रैक्टर ट्रॉलियों को रोककर वसूली करती है। इससे बचने के लिए ही चालक ट्रैक्टर ट्रॉलियों को गलियों से होकर निकालते हैं।
विज्ञापन