{"_id":"66ce6b67e962a24d4709d50c","slug":"innocent-child-dies-in-road-accident-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-101274-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सड़क हादसे में मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सड़क हादसे में मासूम की मौत
विज्ञापन
फाइल फोटो मृतक कार्तिक
बाबा-दादी के साथ ट्रैक्टर से गेहूं पिसवाने जा रहा था
फरीदपुर। बाबा-दादी के साथ ट्रैक्टर से जा रहे छह वर्षीय मासूम कार्तिक को पिकअप गाड़ी रौंदती हुई चली गई, जिससे उसकी मौत हो गई। वह अपने मां-बाप का अकेला था। इस दौरान हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव केसरपुर निवासी सोमेंद्र का पुत्र कार्तिक (6) बाबा मेवाराम के साथ ट्रैक्टर से जा रहा था। मेवाराम ट्रैक्टर से रजऊ परसपुर गांव गेहूं पिसवाने जा रहे थे। उनके साथ उनकी पत्नी सुदामा थी। मासूम कार्तिक अपनी दादी सुदामा की गोद में बैठा था। ट्रैक्टर बरेली लखनऊ हाईवे पर पहुंचा। पीछे से शाहजहांपुर की तरफ से आ रही पिकअप ने ट्रैक्टर में साइड से टक्कर मार दी। कार्तिक अपनी दादी की गोद से उछल कर सड़क पर गिर गया। तभी पिकअप गाड़ी ने उसे रौंद दिया। चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने पिकअप गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है। संवाद