फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Innocent body taken out from grave, mother accused of murder sent to jail

Bareilly News: कब्र से निकाला मासूम का शव, हत्यारोपी मां को भेजा जेल

Thu, 28 Nov 2024 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Innocent body taken out from grave, mother accused of murder sent to jail
सीबीगंज (बरेली)। ढाई वर्षीय बेटी की छत से फेंककर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी मां को कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। बच्ची का शव कब्र से निकलवाया गया है, उसका बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

सीबीगंज थाने के वीरपुर कासिमपुर निवासी मुर्शीद की पत्नी अनम ने 21 नवंबर की दोपहर परसाखेड़ा स्थित किराये के मकान की छत से अपनी ढाई साल की बेटी अमन नूर को नीचे फेंक दिया था। बेटी की मौत को अनम ने हादसा बताया और शव दफना दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह मुर्शीद को गली के एक बच्चे से घटनाक्रम की जानकारी मिली। पुलिस को बताकर उसने पड़ोस के सीसीटीवी कैमरे चेक कराए। सुराग मिलने के बाद अनम को हिरासत में ले लिया गया। अनम ने हत्या का आरोप स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुर्शीद की ओर ने अनम के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। बुधवार को महिला को जेल भेज दिया गया। उधर एसीएम द्वितीय राजेश चंद्रा की मौजूदगी में पुलिस ने कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।

--------
महिला को पछतावा...पति को बता रही जिम्मेदार
मुर्शीद ने पत्नी पर आरोप लगाया है कि प्रेमी से फोन पर बातें करने में बाधक बनने पर उसने बेटी की हत्या की। पत्नी अनम को दूसरे दिन बेटी की हत्या का पछतावा हो रहा था। घटना के बारे में पूछने पर उसकी आंखों में आंसू आ गए। अनम ने पति पर ही गंभीर आरोप लगा दिए। कहा कि वह खास कमाई नहीं करता है। जो कमाता है उसे शौक पूरे करने में उड़ा देता है। वह कारचोबी का काम करके और मजदूरों की रोटी बनाकर परिवार पालती है। काम के वक्त उसे बेटी परेशान करती थी। वह पति का कुछ बिगाड़ नहीं सकती थी तो गुस्से में बेटी को मार दिया। अब उसे लग रहा है कि उसने गलत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed